रामगढ़: DSP ने अपनी पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप, कहा- रेप की धमकी देकर की मुझसे शादी
रामगढ़: DSP ने अपनी पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप, कहा- रेप की धमकी देकर की मुझसे शादी
रामगढ़, 06 सितंबर: झारखंड के रामगढ़ जिले में तैनात डीएसपी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और फिर उनके और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देती हैं। अधिकारी की मानें तो उनकी पत्नी अभी तक उनके और उनके परिवार के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज करा चुकी है। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि, 'पत्नी ने रेप की धमकी देकर मुझसे शादी की है।'

डीएसपी का पत्नी वर्षा से चल रहा है विवाद
पत्नी से प्रताड़ित होकर न्याय की गुहार लगाने वाले पुलिस अधिकारी का नाम हैं किशोर कुमार रजक। किशोर कुमार रजक डीएसपी पद पर झारखंड के रामगढ़ जिले में पोस्टिड हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि डीएसपी किशोर कुमार रजक का उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे के ऊपर एफआईआर भी दर्ज करा चुके हैं। अब एक बार फिर डीएसपी किशोर कुमार रजक ने अपनी पत्नी के ऊपर हाथापाई का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है।

वीडियो पोस्ट कर DSP ने लगाए पत्नी पर गंभीर आरोप
डीएसपी किशोर कुमार रजक ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्ट ट्विटर और फेसबुक पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने नाखून से बने निशान को दिखाया। साथ ही कहा कि उनकी पत्नी वर्षी उन्हें घायल कर दिया और फिर से घर से भाग गई। वीडियो शेयर करते हुए डीएसपी किशोर कुमार रजक ने लिखा, '03 सितंबर 2022, को मेरी पत्नी द्वारा अचानक मुझपर हिंसक हमला किया गया और मुझे लहुलौहान कर दिया। इतना ही नहीं, घर से भाग गई, जिसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।'

डीएसपी किशोर कुमार रजक कही ये बात
डीएसपी किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, 'पत्नी भागने के बाद मुझपर उल्टा मारपीट का आरोप न लगे इसलिए मैने बंगले के तीनो दरवाजा अंदर से बन्द कर दिया और सभी दरवाजा तब खोला जब एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर और एक दर्जन सब-इंस्पेक्टर अधिकारी आवास में पहुंचे।' इतना ही नहीं, उन्होंने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पत्नी ने भी तीन लाइव वीडियो बनाई, जिसमे वह मुझे दरवाजा खोलने बोल रही थी।' इसके उपरांत उक्त सभी अधिकारी आवास में ही मौजूद थे और पूछताछ जारी था की पत्नी अचानक आवास से गायब हो गई।
पत्नी ने दर्ज कराई डीएसपी पर मारपीट की FIR
बाद में पता चला कि पत्नी मुझपर उल्टा मारपीट का आरोप लगाते हुए रामगढ़ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गई है। आज दो दिन बाद कुछ घंटे पहले पता चला की पत्नी ने उल्टा मेरे ही खिलाफ रामगढ़ महिला थाना में 498ए का केस उसी दिन दर्ज करवा दिया था। यही नहीं, केस में मेरे दो भाई और अज्ञात पर भी केस कर दिया गया है। शारीरिक, परिवारिक और भीषण मानसिक प्रताड़ना के विरुद्ध कल रात विस्तारपूर्वक वीडियो बनाकर अपनी बात रखूंगा।

पत्नी से बच्चा भी करता है नफरत: डीएसपी
इतना ही नहीं, डीएसपी ने कहा कि मेरी पत्नी ने रेप की धमकी देकर मुझसे शादी की है और शादी से पूर्व वह कम से कम पांच FIR अधिकारीयों पर की थी। पत्नी द्वारा अबतक मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज कर चुकी है। डीएसपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मुझपर अनगिनत बार हमला किया है। पत्नी के क्रुर हिंसक व्यवहार से बच्चा उससे नफरत करता है। उसको देखने भर से चिल्लाने लगता है। मेरे न रहने पर मजबूरी में उसको रहना पड़ता है।
पोस्ट को देखे उसका इरादा पता चलेगा: DSP
आज सुबह हिंसा का विडियो देखें। बच्चे के खातिर एक पिता कितना सहनशील रह सकता है। वर्षा श्रीवास्तव के सैकड़ों फेसबुक विडियो और पोस्ट को देखे उसका इरादा पता चलेगा जैसे-
1. मुझे, मेरे माता-पिता परिवार की छवी को धूमिल करना
2. हर हाल में मुझे SDPO Ramgarh के पद से हटाना
3. हजारों करोड़ों रुपए की चाहत और वसूली
4. अपने अपराधिक इतिहास को छुपाने के लिए असमाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चलाकर कुछ माननीय विधायको, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करना और तीखी आलोचना करना।
मेरे रहते बच्चा किसी भी कीमत पर अपनी मां के पास नहीं जायेगा। बच्चा मां को देखते ही मेरी तरफ भागता है, रोता है, चिल्लाता है। पुलिस, न्ययालय, मान्यगण लोग, सामाजिक संस्थाएं, महिला संस्थाएं जो भी चाहे तो इसकी परीक्षा कर सकता है।

दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रहने का DSP लगा था आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले अप्रैल महीने में डीएसपी किशोर रजक की पत्नी वर्षा ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। तब वर्षा ने कहा था कि उनके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है और उस महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। वर्षा का आरोप है कि किशोर उनके साथ घर पर मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं। वर्षा ने किशोर के माता-पिता पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications