झारखंडः बड़े पापा ने अपनी 14 साल की भतीजी के मांग में भर दिया सिंदूर और फिर...
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अपनी ही नाबालिग भतीजी से उसके पिता के बड़े भाई शादी करना चाहता था। लड़की जब अपने बड़े पापा के घर पहुंची तो उन्होंने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी पीड़िता के पिता को लगी तो वो अपनी बेटी को घर ले आए और इज्जत बचाने के लिए उसकी शादी एक नाबालिग लड़के से कर रहे थे।

14 साल की उम्र में हो रही थी दूसरी शादी
हालांकि समय रहते हुए बाल कल्याण समिति के लोग पहुंच गए और उनके हस्तक्षेप से शादी रुक गई। रामगढ़ जिले में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची का बाल-विवाह होने से बचा लिया गया। हैरानी तो तब हुई जब इतनी सी उम्र में उसकी दूसरी शादी कराई जा रही है।

पहले बड़े पापा ने मांग में भरा सिंदूर
पहले उसके बड़े पापा ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया फिर इज्जत बचाने के खातिर पीड़िता के पिता ने उसकी दूसरी शादी एक नाबालिग लड़के से करा रहे थे। बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया गया है। दरअसल, नाबालिग लड़की के माता-पिता को बड़े पापा के हरकतों के बारे में पता चला तो उन्होंने बदनामी से बचने के लिए गिरिडीह के 17 वर्षीय लड़के से उसकी दूसरी शादी तय कर दी।

बाल कल्याण संस्था में रुकवाई दोनों नाबालिग की शादी
दोनों नाबालिग शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे कि जिला बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप से बाल विवाह रुक गया। पीड़िता को ये भी नहीं मालूम था कि उसकी शादी कहां हो रही है, किस लड़के से हो रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का भी शादी के लिए तैयार नहीं था। लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते उसकी शादी की जा रही थी और वह चुपचाप बैठा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications