झारखंड में धार्मिक न्यास बोर्ड के फरमान का विरोध, सनातन धर्मियों ने मशाल लेकर किया प्रदर्शन
झारखंड में धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश का राजनीतिकरण होने के आरोप के बीच विरोध भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को रांची में बोर्ड के फरमान के विरोध में राजधानी रांची में एक आक्रोश रैली ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से लेकर हृदयस्थली अल्बर्टा का चौक तक सनातन धर्मियों द्वारा निकाली गई, जिसे सांसद संजय सेठ ने भी समर्थन दिया।
रांची सांसद संजय सेठ ने हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड को कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके विरुद्ध सड़क पर उतरने की धमकी दी। संजय सेठ ने कहा कि आईएनडीएआई गठबंध के नेताओं लगातार सनातन धर्म को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। ये स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया। सांसद ने कहा कि जो सनातन सनातन मुगलों की तलवार से नहीं मिटा, अंग्रेजों के अत्याचार से नहीं मिटा वह सनातन उनके बोलने भर से मिट नहीं जाएगा।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में, मेन रोड में संकट मोचन मंदिर में समिति का गठन किया गया है। लेकिन ये असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। क्योंकि पहाड़ी मंदिर में पूर्व से ही एक समिति काम कर रही है, जिसके अध्यक्ष डीसी हैं, सचिव एसडीओ हैं। वहीं ड का संकट मोचन मंदिर महंत परंपरा से संचालित होता है। इस पर कांग्रेस इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
रांची में धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल सनातन धर्म प्रेमी का कहना है कि मंदिरों को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसे सार्वजनिक रूप से स्वतंत्र छोड़ा जाना चाहिए।
वहीं एक अन्य सनातनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा फैसला सिर्फ और सिर्फ हिंदुओं के विरुद्ध में आता है और अन्य धर्म से जुड़े विषयों पर इस प्रकार का फैसला थोपा नहीं जाता। हमारे आंदोलन का या प्रथम चरण है। अगर इस प्रकार का फैसला को वापस नहीं लिया गया तो हम सब सनातन धर्म प्रेमी एक होकर चरण बध उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
रांची में रैली के बाद एक बयान में हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने अपने फैसले को सही बताया। बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि मंदिर और मठ पर उनका अधिकार है। जिसे लेकर वे राजनीति करते रहे हैं। लेकिन अब मंदिर और मठ भारतीय जनता पार्टी की जागीर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications