झारखंडः पाकुड़ में ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर में 16 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि कृष्णा रजत बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मारी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

pakur road accident many people died and injured

मृतकों में अधिकांश लोग बस यात्री थे। टक्कर के बाद बस में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। बताया जा रहा है कि यह भयानक सड़क हादसा कोहरे के चलते हुआ है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि जिस दौरान यह एक्सीडेंट हुआ उस वक्त बस में बैठी अधिकतर सवारी गहरी नींद में थे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं और मरने वालों की पहचान कर उपयुक्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।हादसे में घायल हुए 7 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने इसकी पुष्टि की है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+