झारखंडः गिरिडीह में नामांकन के दौरान लगाए गए पाकिस्तान समर्थित नारे, वीडियो हुआ वायरल, दो गिरफ्तार
गिरिडीह। झारखंड में पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान समर्थित नारा लगने का मामला सामने आया है। मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा भरने आये शाकिर के नामांकन जुलूस में बुधवार को समर्थकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये।

गांडेय के अंचलधिकारी रफी आलम और गांडेय थाना प्रभारी हसनैन ने भी इसकी पुष्टि की है। गिरिडीह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गांधी पीएस क्षेत्र के तहत पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के जुलूस के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारा (पाकिस्तान जिंदाबाद) लगाया गया था। घटना बुधवार की है।
मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर के समर्थक प्रखंड कार्यालय गेट के पास उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच पाकिस्तान समर्थक नारे लगे। गिरिडीह पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और शाकिर और उसके दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उस वायरल वीडियो के संबंध में प्राथमिकी में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है जिसमें पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया गया था। आगे की जांच चल रही है। यह पूरी घटना बुधवार की है। जब मुखिया प्रत्याशी शफीक हैदर अपने समर्थकों के साथ एक गाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान जब सभी अंचल कार्यालय पहुंचे, तो शफीक हैदर तो गाड़ी में माला पहने खड़े थे. समर्थकों की भीड़ नीचे उतर कर उनके समर्थन में नारेबाजी करती रही। समर्थकों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications