Naxal Encounter: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ एक और ऑपरेशन, ढेर हुआ 5 लाख का इनामी मनीष यादव
Naxal Encounter: लातेहार में झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन
झारखंड पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई थी। नक्सलियों की ओर से पुलिस टीम पर हमले शुरू कर दिए गए। इस गोलीबारी में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया है। दूसरी ओर 10 लाख का इनामी नक्सल कुंदन खेरवार अरेस्ट हुआ है। पुलिस ऑपरेशन सोमवार की सुबह तक जारी रहा था। कुंदन खेरवार की गिरफ्तारी भी पुलिस टीम के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। उससे पूछताछ में नक्सलियों के सीक्रेट लोकेशन और दूसरे खुफिया राज़ बाहर निकल सकते हैं।

मनीष यादव के एनकाउंटर पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने कहा, 'बूढ़ा पहाड़ में पुलिस की कार्रवाई के बाद लातेहार और आसपास के इलाकों में कुछ नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली है। ये नक्सली विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं और दूसरी गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने बड़े नक्सल ऑपरेशन की सफलता के लिए सैनिकों की तारीफ की
23 मई को भी मारे गए थे 2 नक्सली
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही हैं। इससे पहले 23 मई को भी पुलिस बल के ऑपरेशन में दो बड़े नक्सली मारे गए थे। पप्पू लोहरा राज्य का टॉप वांटेड अपराधी था। उसके ऊपर सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित किया था। उस पर हत्या, वसूली, अपहर के 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। साथ ही, 100 के करीब केस अलग-अलग अपराधों के दर्ज थे। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल का मिशन राज्य को नक्सल गतिविधियों से मुक्त बनाना है।
यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: मारा गया 1.5 करोड़ का इनामी नक्सल बसव राजू, गृहमंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता












Click it and Unblock the Notifications