Naxal Encounter: मारा गया 1.5 करोड़ का इनामी नक्सल बसव राजू, गृहमंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच भयानक मुठभेड़ चल रही है। अबूझमार के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे जा चुके हैं। डेढ़ करोड़ (1.5) का इनामी नक्सली बसव राज भी मारा गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसे सुरक्षा बलों की बहुत बड़ी सफलता करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में एक जवान के भी वीरगति प्राप्त होने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में से कुछ बड़े लीडर भी थे और कुछ नक्सलियों पर इनाम भी घोषित था। इनके कैंपों से भी भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद होने की खबर है।

Naxal Encounter अबूझमार जंगलों में जारी

छत्तीसगढ़ का यह इलाका नक्सल प्रभावित है। अबूझमार के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से जवानों पर फायरिंग और विस्फोटक फेंके जा रहे हैं। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि साल 2026 के दुर्गा पूजा तक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से नक्सलियों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। गृहमंत्री ने यह भी कहा था कि समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजनाएं भी हैं। फिलहाल इस ऑपरेशन में एक जवान के बलिदान देने की खबर है और एक जवान के घायल होने की सूचना है।

Naxal Encounter

यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा खुली, CM विष्णु देव साय ने वर्चुअल किया शुभारंभ

महिला नक्सलियों के शामिल होने का भी अंदेशा

सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ के जंगल और बॉर्डर इलाकों को घेर रखा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के डीआरजी के जावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है। जवानों पर नक्सलियों की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है। सूत्रों को अंदेशा है कि बड़े कमांडरों के साथ कुछ महिला नक्सली भी इनमें शामिल हो सकती हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: ITBP ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुरू किया मुफ्त पशु चिकित्सालय, 20 गांवों को मिलेगा लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+