नमाज पर हंगामा: झारखंड विधानसभा स्पीकर बोले 'मुझे पीट लीजिए लेकिन सदन चलने दीजिए'

रांची, 7 सितम्बर। नमाज करने के लिए कमरा दिए जाने को लेकर झारखंड विधानसभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। जय श्री राम और हनुमान चालीसा का पाठ करते बीजेपी के विधायक विधानसभा में वेल में आ गए और जमकर हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही बाधित रहे।

Jharkhand Assembly

मंगलवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई बीजेपी के सदस्यों ने नमाज के लिए कमरा दिए जाने और राज्य की रोजगार नीति को लेकर विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो लगातार बीजेपी विधायकों को शांत रहने और कार्यवाही जारी रखने की अपील करते दिखाई दिए।

सदन की कार्यवाही हुई स्थगित
प्रश्नकाल में भी सदस्यों की लगातार नारेबाजी जारी रही जिसके चलते स्पीकर को दोपहर 12.30 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन में हंगामे से दुखी स्पीकर रबीन्द्र महतो तो यहां तक कहना पड़ गया कि "पीठ का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप मुझसे नाराज हैं तो भले ही मुझे पीट लीजिए लेकिन सदन की कार्यवाही चलने दीजिए।"

उन्होंने आगे कहा "कृपया अपनी सीट पर वापस जाएं। यह बहुत तकलीफदेह है। आसन मजाक उड़ाने का विषय नहीं है। कल आपने बुरा बर्ताव किया। यह 3.5 करोड़ लोगों की आस्था का सवाल है और आपका आचरण तकलीफ देता है।"

इसके जवाब में, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा रोजगार नीति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हालांकि व्यापार सलाह समिति ने मुद्दे को उठाने का फैसला किया था, लेकिन इसे बदल दिया गया। सिंह ने कहा "यह एक भावनात्मक बयान है। हम भी दुखी हैं। विधानसभा में अध्यक्ष सर्वोच्च होता है लेकिन जब हम देखते हैं कि आपका व्यवहार निष्पक्ष नहीं है तो दुख होता है।

विधानसभा की सीढ़ियों पर चालीसा पाठ
हंगामे के बीच स्पीकर ने बीजेपी एमएलए भानु प्रताप शाही से हनुमान चालीसा का सम्मान करने और इसे राजनीतिक फायदे के लिए न इस्तेमाल करने को कहा। महतो ने कहा कि बजरंग बली प्रदर्शन कर रहे विधायकों को सद्बुद्धि दें।

वहीं दिन की शुरुआत में बीजेपी विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। वहीं विधानसभा में नमाज के लिए कमरा देने पर विपक्षी बीजेपी के हंगामे के चलते सोमवार को भी सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी। बीजेपी विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के आदेश को वापस लेने की मांग कर रही है।

बिहार पहुंचा नमाज का मुद्दा
इस बीच झारखंड में नमाज का मुद्दा बिहार विधानसभा तक पहुंच गया है। बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा "अगर एक सेक्युलर देश में नमाज अदा करने के लिए विधानसभा में कमरा दिया जा सकता है तो हनुमान चालीसा पाठ के लिए एक कमरा क्यों नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि वह इस मांग को लेकर बिहार विधानसभा के स्पीकर से मिलेंगे।

Recommended Video

      Jharkhand Assembly Monsoon Session: BJP MLA का हंगामा जारी, पढ़ा Hanuman Chalisa | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+