झारखंड में शीघ्र होगा कैबिनेट का विस्तार, सीएम चंपई सोरेन ने दिए संकेत
Jharkhand: सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली चंपई सोरेन सरकार ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सीएम चम्पाई सोरेन के विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद हुए वोटिंग में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ महज 29 विधायकों ने वोट डाले।
\

इस प्रकार नई सरकार ने अपना बहुमत हासिल कर लिया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन समेत तीनों दलों के सभी विधायकों (स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को छोड़कर) ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना मत दिया, जबकि बीजेपी के 25, आजसू के तीन सुदेश महतो, लंबोदर महतो और सुनीता चौधरी तथा नेशनल कांग्रेस पार्टी के एक विधायक कमलेश सिंह ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
इस बीच संभावना है कि नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जल्द ही हो जायेगा। सीएम चंपई की मंगलवार को विधानसभा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सत्ता विधायकों के साथ मंत्रणा भी हुई। विश्वास मत हासिल करने के बाद मीडिया सीएम चंपई सोरेन ने पत्रकारों कहा कि दो-तीन दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। इस दफा सरकार में 12वां मंत्री होना भी तय है। झारखंड में मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों का कोटा है, किन्तु रघुवर सरकार और पिछली हेमंत सोरेन सरकार में 12वें मंत्री का पद खली रहा है ।
ये भी पढ़ें Champai Soren Floor Test: झारखंड CM चंपई सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, समर्थन में 47 वोट पड़े












Click it and Unblock the Notifications