रॉन्ग नंबर के प्यार में दीवानी हुई 3 बच्चों की मां, घर से भागकर प्रेमी से की शादी
पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली 3 बच्चे की मां को रॉन्ग नंबर कॉल से राजस्थान के रहने वाले युवक से प्यार हो गया।

एक कहावत है कि, प्यार अंधा होता है। कब कहां और किससे हो जाए। कहा नहीं जा सकता है। झारखंड के पलामू से प्यार की एक ऐसी दास्तां सामने आई है। जिसमें एक महिला को एक रॉन्ग नंबर वाले शख्स से प्यार हो जाता है। महिला उस शख्स के प्यार में इस कदर पागल हो जाती है कि, वह अपनी तीन बच्चों को छोड़कर चेन्नई पहुंच जाती है। महिला ने अपने पति को छोड़कर उस शख्स से साथ शादी कर ली।

ये इश्क महज 3 महीने पुराना था
रॉंग नंबर से हुआ ये इश्क महज 3 महीने पुराना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र की एक महिला को मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से एक युवक का फोन आया। उस युवक के साथ महिला की बातचीत शुरू हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों दोस्त बन गए और जल्दी ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला पर उस शख्स का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपने पति और 3 बच्चों को भूल गई।

घर में पति को भी नहीं महिला के प्यार की भनक
उस शख्स के प्यार में पागल महिला ने अपने प्रेमी के साथ घर बसाने का फैसला कर लिया। महिला के पति को इस बात की भनक तक नहीं लगी। एक दिन अचानक महिला घर से गायब हो गई।पत्नी के अचानक गायब हो जाने से परेशान पति मेदिनीनगर थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी। पुलिस ने महिला को खोजने के लिए फोन सर्विलांस का सहारा लिया।

ऐसे महिला को खोज निकाला पुलिस ने
1 सप्ताह की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि महिला चेन्नई में है। महिला अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर रह रही है। बता दें कि महिला पलामू से भागकर वाराणसी पहुंची थी। जहां पर उसने प्रेमी के साथ शादी रचाई थी। पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे पति के साथ पलामू आने को राजी किया। महिला अपने पति के साथ मेदिनीनगर पहुंची। वहीं पुलिस ने महिला के पति को उसके मिलने की जानकारी दी।

नाराज पति ने साथ रहने से किया इनकार
थाने पहुंचे पति को पहली बार पता चला कि, उसकी पत्नी की अफेयर था, वह शादी रचाकर भाग गई थी। पत्नी की करतूत जानकर शख्स ने उस अपनाने से इनकार कर दिया। उसे अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए कहा। वहीं महिला भी अपनी प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि करीब 3 महीने पहले महिला वाराणसी गई। यहां उसकी मुलाकात राजस्थान निवासी अपने प्रेमी से हुई। वाराणसी से ये प्रेमी जोड़ा चेन्नई चला गया। चेन्नई में रहना वाला युवक मूल रूप से राजस्थान का है।












Click it and Unblock the Notifications