गढ़वाः सनकी आशिक युवक ने पहले प्रेमिका को मारी थी गोली और अब कर ली खुदकुशी, रिश्ते में छात्रा का लगता था चाचा

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी के करिवाड़ीह में बीते मंगलवार को बीच सड़क पर छात्रा को गोली मारने वाले सिरफिरा आशिक इम्तियाज अंसारी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। 9वीं की छात्रा शबनम अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान इम्तियाज अंसारी ने उसका रास्ता रोक लिया, जिसका छात्रा ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया और फिर ताबड़तोड़ दो गोली मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी।

man did suicide after did murder of girl student of class 9th

घटना के दौरान मौजूद सहेलियां भाग गईं और छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। 15 वर्षीय छात्रा करीवाडीह हाई स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल से वह अपने सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान गड़ई टोला के पास पहले से घात लगाकर इंताज अंसारी बैठा हुआ था। छात्रा को देखते ही उसने उसका रास्ता रोक लिया। वहीं इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला पर भी इंताज ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू नहीं लगा। मृतक छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पूर्व दोनों के बीच रिश्ता था।

परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बावजूद इंताज अंसारी उसे परेशान कर रहा था। युवक लड़की पर रिश्ते को बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी।

इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी। लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के परिवार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद घर वाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+