बहू पर चचेरा ससुर रखता था बुरी नजर और मंसूबा पूरा नहीं होने पर पोते को उतार दिया मौत के घाट
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में दोहरे हत्याकांड का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक शख्स ने अपने चचेरे पोते की हत्या कर दी और फिर आरोप दूसरे पर मढ़ने के लिए अपने ही दो साल की बेटी के बेरहमी से पिटाई कर डाली। गंभीर रूप से घायल बच्चों की भी मौत हो गई। आरोपित ने पोते की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर कुएं में डाल दिया था। शव के सड़ने पर फैल रहे दुर्गंध के चलते घटना की जानकारी लोगों को हुई। इसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव भी बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोढ़ी में आरोपित जीतन भुइयां ने अपने चचेरे पोते सूरज और दो साल की बेटी की हत्या कर दी। सूरज का शव मंगलवार की शाम को कुएं से बरामद हुआ। वहीं आरोपित की बेटी की लाश बुधवार को घर से बरामद हुई। आरोपित जीतन भुइयां पर आरोप है कि वह सूरज की मां पर बुरी नजर रखता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोविंद भुइयां का चार साल का बेटा सूरज 5 दिन पहले से लापता था।
कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने जब देखा तो बोरे में शव तैर रहा था। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह सूरज की लाश है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने रंजिश के चलते गोविंद भुइयां के बेटे की हत्या कर दी। जीतन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सूरज ने उसकी बेटी को पीटा था इसलिए उसने अपने ही चचेरे पोते की हत्या कर दी।
मृतक सूरज की मां ने बताया कि आरोपी जीतन उन पर बुरी नजर रखता था। उन्हें अकेला पाकर जीतन कई बार उनके घर में घुस चुका था, लेकिन विरोध के कारण वह अपने नापाक मंसूबे में कभी सफल नहीं हो सका। सूरज की मां ने बताया कि जीतन ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। यह भी आरोप है कि जीतन भुइयां अपनी बेटी पर भी बुरी नजर रखता था। स्थानीय पुलिस ने जीतन भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications