Maiya Samman Yojana: अगर आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना के 2,500 रुपये नहीं आए, तो जानें क्या करें?
Maiya Samman Yojana Jharkhand: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 की किस्त का भुगतान रांची, धनबाद, गिरिडीह समेत कई जिलों में महिला लाभुकों के खातों में किया जा चुका है। लेकिन अब भी हजारों पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंच पाई है। अगर आपके खाते में भी 2,500 रुपये की सम्मान राशि नहीं आई है, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं और इन्हें दूर करके आप योजना का लाभ फिर से पा सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना का मकसद माताओं का आर्थिक सशक्तीकरण और सम्मान देना है। मंईयां सम्मान योजना की पात्रता 18 से 50 वर्ष की महिलाएं होती हैं। सहायता राशि हर माह ₹2,500 (शुरुआत में ₹1,000 थी, जिसे 2025 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ाया गया) दी जाती है।

मंईयां सम्मान योजना की रांची जिले में भुगतान की स्थिति
- प्रथम चरण में 3,86,693 लाभुकों को आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹96.67 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।
- सबसे ज्यादा लाभुक कांके में (31,540) और उसके बाद सदर शहरी क्षेत्र (26,971) में हैं।
- जिन लाभुकों की आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें अभी भुगतान नहीं मिल पाया है।
मंईयां सम्मान योजना की धनबाद जिले की स्थिति
- धनबाद में 3.80 लाख से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिनमें से लगभग 3.53 लाख के बैंक खाते में हर महीने राशि भेजी जा रही है।
- जुलाई 2025 में 3,53,199 बहनों को ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹88.29 करोड़ सीधे खातों में भेजे गए।
- करीब 27,000 महिलाओं को अब भी राशि नहीं मिल रही है, क्योंकि उनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या भौतिक सत्यापन लंबित है।
मंईयां सम्मान योजना की गिरिडीह जिले की स्थिति
- यहां 5,44,670 लाभुक योजना से जुड़े हैं, जिनमें से 4,33,860 महिलाओं को भुगतान किया गया।
- 70,607 लाभुकों को खाते में त्रुटियों के कारण पैसा नहीं मिला।
मंईयां सम्मान योजना के अगर खाते में पैसा नहीं आया तो ये करें
🔹 आधार सीडिंग कराएं -आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, नहीं तो राशि ट्रांसफर नहीं होगी।
🔹 भौतिक सत्यापन पूरा करें - आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र भरें और जमा करें।
🔹 मनरेगा खाता चेक करें -अगर आपने कभी मनरेगा में काम किया है, तो संभव है कि आपका पुराना मनरेगा खाता आधार से लिंक हो और पैसा वहीं जा रहा हो।
🔹 बैंक अपडेट करें -अगर आपने नया खाता खुलवाया है, तो पुराना खाता बंद कराएं या आधार लिंक को अपडेट कराएं।
🔹 अगर आप समय पर आधार सीडिंग और सत्यापन करवा लेंगी, तो अगली किस्त सीधे आपके बैंक खाते में आएगी और आप इस योजना का पूरा लाभ ले सकेंगी।
मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, स्वघोषणा पत्र
मंईयां सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया
1: इच्छुक आवेदक कार्यालय समय में अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या प्रखंड विकास पदाधिकारी/जोनल अधिकारी के कार्यालय जाएं और वहां निर्धारित प्रारूप के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी उस स्टाफ से प्राप्त करें जो केवल आवेदन पत्र जारी करने और भरे हुए आवेदन पत्र एकत्र करने के लिए नियुक्त है।
या
इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
2: आवेदन पत्र में सभी अनिवार्य विवरण भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां (आवश्यक होने पर स्वयं प्रमाणित) संलग्न करें।
3: भरे हुए और हस्ताक्षरित आवेदन पत्र को दस्तावेजों के साथ जमा करें।
- ग्रामीण क्षेत्र: नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में
- शहरी क्षेत्र: जोनल अधिकारी के कार्यालय में।
4: जिस अधिकारी (जिला दिव्यांगजन कल्याण पदाधिकारी) को आवेदन जमा किया है, उनसे रसीद या पावती प्राप्त करें। यह सुनिश्चित करें कि रसीद में आवेदन जमा करने की तारीख और समय, तथा एक विशेष पहचान संख्या (यदि लागू हो) अंकित हो।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications