झारखंडः बकरी चराने गई महिला से गैंगरेप फिर धारदार हथियार से मार डाला

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला गुरुवार की सुबह बकरी चराने के लिए जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान महिला के साथ अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया फिर धारदार हथियार से गला रेत कर उसको मार डाला।

गैंगरेप के बाद महिला के शव को स्कूल के पास फेंका

गैंगरेप के बाद महिला के शव को स्कूल के पास फेंका

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने महिला के शव को लातेहार-डिही मुरूप मुख्य पथ स्थित एकलव्य विद्यालय भवन के सामने झाड़ियों में फेंक दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि महिला की पहली शादी गढ़वा में हुई थी। इसके बाद पति से अलग होने पर उसकी दूसरी शादी लोहरदगा के कुड़ू में हुई थी।

महिला ने की थी दो शादी

महिला ने की थी दो शादी

चार साल पहले महिला दूसरे पति से भी लड़ कर भाग गई और पलामू जिले के तरहसी जाकर रहने लगी थी। पिछले दो साल से वह अपने मायके में रह रही थी। यहां बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी। एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगता है।

जंगल में गई थी बकरी चराने

जंगल में गई थी बकरी चराने

इसके अलावा खूंटी जिला में पत्थलगड़ी समर्थक रामजीव मुंडा की हत्या कर दी गयी है। रामजीव का शव जिकिलता जंगल से बरामद हुआ है। बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर रामजीव मुंडा को मौत के घाट उतार दिया। मामला खूंटी थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि बुधवार देर शाम पहले से घात लगाकर बैठे चार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। हमले में रामजीव का एक रिश्तेदार भी घायल हुआ है। रामजीव पर हमला करने वाले सभी लोग फरार हो गये। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+