झारखंडः दलित नाबालिग लड़की से दो घंटे तक 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, रास्ते से किया था अगवा
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम खुद पांच नाबालिग लड़कों ने मिलकर दिया है। गैंगरेप की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि पांचों आरोपितों ने पीड़िता को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपित
इसके बाद बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान नाबालिग बच्ची बार-बार छोड़ देने की विनती की पर किसी को भी उसपर दया नहीं आई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बीते शनिवार की रात की है। पांचों लड़कों ने बच्ची को उस समय अपने हवश का शिकार बनाया जब वह काम से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए पांचों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए।

पांचों आरोपित ने बारी-बारी से किया रेप
जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही पीड़िता को आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताए तो उसकी माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता किसी तरह शौचालय जाने का बहना बनाकर आरोपियों के चुंगुल से भागकर घर पहुंची और सारी बात अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां ने अगले दिन सुबह गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।

गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर हो गए फरार
जैसे ही गांव में गैंगरेप की बात फैली तो आरोपी लड़के गांव से फरार हो गए। पीड़िता वारदात से इतनी सहमी हुई है कि वह अब कुछ बोलने में भी डर रही है। फिर अगले दिन सोमवार को बच्ची ने अपनी मां के साथ सदर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़कों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications