Kharsawan Chunav 2024: पति या पत्नी, खरसावां सीट से BJP किसे देगी टिकट? अर्जुन मुंडा-मीरा मुंडा दोनों रेस में!
Kharsawan Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार खरसावां विधानसभा सीट को लेकर काफी चर्चाएं हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ये यहां दो-दो नामों को लेकर अटकलें हैं। खरसावां विधानसभा सीट पर चार बार जीत हासिल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को लेकर अटकलों का दौर जारी है।
2024 के लोकसभा चुनाव में खूंटी संसदीय सीट पर हार का सामना करने के बाद इस बात की चर्चा है कि क्या वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 2014 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से हारने के बावजूद, ऐसी चर्चा है कि अर्जुन मुंडा इस बार चुनाव लड़ने के लिए किसी सुरक्षित सीट की तलाश में हैं और खरसावां सीट से ज्यादा अर्जुन मुंडा के लिए कोई और सेफ सीट हो नहीं सकती है।

ये भी पढ़ें- Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!
Kharsawan Seat Candidate 2024: खरसावां विधानसभा सीट पर किसको मिल सकता है टिकट?
भाजपा की ओर से मीरा मुंडा का भी सामने आ रहा है, जी हां अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी खरसावां से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। खरसावां से अर्जुन मुंडा को पहले भी हार का सामना करना पड़ा है। मीरा मुंडा लंबे समय से अपने पति के साथ मिलकर इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे इस सीट से चुनाव लड़ेंगी या नहीं। भाजपा की ओर से इस सीट से अर्जुन मुंडा या मीरा मुंडा का भी नाम चल रहा है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) इस सीट से मौजूदा विधायक दशरथ गगराई को टिकट दे सकती है।
ये भी पढ़ें- Saraikela Chunav 2024: सरायकेला सीट पर इस बार सबकी निगाहें, JMM के गढ़ में बागी चम्पाई करेंगे खेला!
Kharsawan Assembly constituency: खरसावां निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानें?
खरसावां निर्वाचन क्षेत्र, सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी परिदृश्य मुख्य रूप से ट्रिपल 'एम' जनसांख्यिकी से प्रभावित है, जिसमें महतो, मुंडा और मुस्लिम मतदाता शामिल हैं। कुर्मी-महतो समुदाय की आबादी लगभग 15% है। इसके ठीक बाद मुंडा 8% और मुस्लिम समुदाय 7 फीसदी हैं। इसके अलावा, अन्य स्वदेशी समूह सामूहिक रूप से आबादी का लगभग 25% हिस्सा हैं। खरसावां निर्वाचन क्षेत्र में 2 से 2.5 लाख मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें- Nala Chunav 2024: नाला सीट पर क्या तीसरी बार जीत पाएंगे JMM के रबिन्द्रनाथ महतो? या BJP करेगी खेल खराब?
Kharsawan Assembly constituency History: जानिए खरसावां चुनाव में अब तक कौन-कौन जीता?
- 1967 डी. मतिसाय, जनसंघ
- 1969 चंद्र मोहन मांझी, निर्दलीय
- 1972 गुलाब सिंह मुंडा, जेकेपी
- 1977 देवीलाल मतिसोय, जनता पार्टी
- 1980 देवीलाल मतिसोय, भाजपा
- 1985 विजय सिंह सोय, निर्दलीय
- 1990 विजय सिंह सोय, कांग्रेस
- 1995 अर्जुन मुंडा, जेएमएम
- 2000 अर्जुन मुंडा, भाजपा
- 2005 अर्जुन मुंडा, भाजपा
- 2009 मंगल सिंह सोय, भाजपा
- 2011 अर्जुन मुंडा, भाजपा
- 2014 दशरथ गगराई, जेएमएम
- 2019 दशरथ गगराई, जेएमएम
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications