4 दौर की बातचीत, लाठी चार्ज, इस्तीफा और गिरफ्तारी! कैसे छात्रों के आगे झुकी हेमंत सरकार, देखें पूरी टाइमलाइन?

Ranchi Student Protest Timeline: करीब 24 दिनों तक चले JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार प्रदर्शन, अनशन, वार्ता और विधानसभा मार्च के बाद चौथे दौर की बातचीत के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने 17 अगस्त को JSSC-CGL रद्द करने का ऐलान किया। सरकार ने इसके साथ ही 2014 के बाद हुई परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए समिति गठित करने का फैसला भी किया।

इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत माना जा रहा है। सरकार के फैसले के बाद रांची सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों ने भी अनशन खत्म कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। हालांकि, CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आइए जानते हैं इस आंदोलन की पूरी टाइमलाइन।

Ranchi Student Protest Timeline

5 जुलाई 2026: शिकायत से शुरू हुआ आंदोलन

JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। यहीं से परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर आंदोलन की शुरुआत हुई।

8 जुलाई 2026: राज्यपाल से मिले छात्र

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की शिकायत की और कार्रवाई की मांग रखी।

20 जुलाई 2026: CM को सौंपे साक्ष्य

छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े साक्ष्य सौंपे। जांच और कार्रवाई की मांग तेज हुई।

25 जुलाई 2026: सड़क पर उतरे छात्र

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। आंदोलन ने संगठित रूप लेना शुरू किया और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग प्रमुख बन गई।

ये भी पढ़ें: Ranchi: 10 घंटे-4 बार छात्रों पर लाठीचार्ज? कंटीले तारों से लहूलुहान! Devendra Nath Mahto अस्पताल में भर्ती

2 अगस्त 2026: आमरण अनशन शुरू

JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने CBI जांच समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसके साथ आंदोलन और तेज हो गया।

7 अगस्त 2026: सरकार से पहली बातचीत

सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहले दौर की वार्ता हुई। छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं, लेकिन तत्काल समाधान नहीं निकल सका।

8 अगस्त 2026: दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा

दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। आंदोलन जारी रहा।

9 अगस्त 2026: तीसरी वार्ता, कुछ मांगों पर फैसला

रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में तीसरे दौर की वार्ता हुई। सरकार ने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा और 2023-25 की बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया। JPSC के तीनों सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया।
हालांकि, JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग पर सहमति नहीं बनी।

10 अगस्त 2026: विधानसभा मार्च और पुलिस कार्रवाई

सरकार के फैसले से असंतुष्ट छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए। इसी दौरान अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढे़ं: 'छात्रों पर बल प्रयोग गलत!',अपनी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, रांची में लाठीचार्ज के बाद क्यों गरमाई सियासत?

11 अगस्त 2026: आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन

पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। ABVP ने भी विधानसभा तक मार्च निकाला। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

12 अगस्त 2026: CM से सीधे संवाद की अपील

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे बातचीत की अपील की। साथ ही TDPL से जुड़ी सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग दोहराई गई।

15 अगस्त 2026: अस्पताल से तिरंगा यात्रा की कोशिश

अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल से तिरंगा यात्रा में शामिल होने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों ने लंबे अनशन के कारण उनकी सेहत में गिरावट की जानकारी दी।

17 अगस्त 2026: सरकार का बड़ा फैसला

कई दिनों के आंदोलन, प्रदर्शन और लगातार दबाव के बाद सरकार ने TDPL से जुड़ी JPSC CGL समेत सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। इसके साथ ही आयोजित परीक्षाएं, जारी नतीजे, चयनित उम्मीदवारों और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से जुड़ी प्रक्रिया समेत TDPL की अन्य गतिविधियों को भी रद्द करने की घोषणा की गई। भर्ती परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक समिति गठित करने का फैसला भी लिया गया।

17 अगस्त 2026: खत्म हुआ अनशन

रांची सदर अस्पताल में इलाजरत देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों का अनशन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जूस पिलाकर खत्म कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और JLKM विधायक जयराम महतो भी मौजूद रहे।

17 अगस्त 2026: आंदोलन अभी भी जारी

अनशन खत्म होने के बावजूद छात्रों की CBI जांच की मांग अभी भी बरकरार है। अभी भी धरना स्थल पर हजारों की संख्या में छात्र मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+