Jharkhand Chunav: 'BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं', झारखंड चुनाव से पहले रांची में गरजे राहुल गांधी
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के रांची में 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ''आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा वाले लोग ईडी, सीबीआई समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों को काबू में रखते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "जब भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपका जो जीने का तरीका है, इतिहास है, विज्ञान है, जिसे आप हजारो सालों से चला रहे हो उसे वो खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं... आदिवासी का मतलब जो सबसे पहले मालिक थे जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं... जब इस शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वो केवल एक शब्द नहीं होता। ये आपका पूरा इतिहास है।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand election 2024: झामुमो-कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी
राहुल गांधी बोले- 'मैं हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ा हूं'
राहुल गांधी बोले, ''मैं हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ा हूं। आदिवासियों के बारे में केवल 10-15 लाइनें ही मिलेंगी। इनका इतिहास क्या है, जीने का तरीका क्या है। उस बारे में कुछ नहीं लिखा... आपके बारे में OBC शब्द प्रयोग किया गया। क्या ये आपका नाम है? किसने कहा आप पिछड़े हो? आपका जो हक है वो आपको नहीं दिया जाता। जिन लोगों ने इस देश को बनाया है किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?"
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: भाजपा MLA केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत JMM में हुए शामिल, अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
राहुल गांधी बोले- आज संविधान के सम्मान की भी रक्षा करनी होगी
राहुल गांधी ने कहा, ''आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। आज संविधान की रक्षा कौन करता है? मीडिया, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी और आईटी, इनमें से कोई नहीं, क्योंकि BJP सबको कंट्रोल करती है।''
राहुल गांधी ने कहा, ''भाजपा के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ है। लेकिन हमारे पास 'सच्चाई' है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा।''
राहुल गांधी ने कहा, ''देश ने नरेंद्र मोदी को बता दिया कि हम बिरसा मुंडा जी, गुरु नानक देव जी, नारायण गुरु जी, बसवन्ना जी, भगवान बुद्ध जी और फुले जी की सोच पर आक्रमण नहीं होने देंगे।''
ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा नहीं लड़ पाएंगे विधानसभा चुनाव, हाई कोर्ट से लगा झटका












Click it and Unblock the Notifications