Chatra: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए टीएसपीसी के दो कट्टर उग्रवादी, AK47 बरामद, तलाशी अभियान जारी

Chatra News: छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) के दो कट्टर उग्रवादी मारे गए। जबकि, एक उग्रवादी को जिंदा पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से एक एके47 भी बरामद की है।

मारे गए उग्रवादियों में एक कमांडर बताया जा रहा है। फिलहाल चतरा पुलिस का तलाशी अभियान अभी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्रवादियों और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ चतरा के जोरी इलाके में हुई। चतरा एसपी विकास पांडेय ने नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है।

Chatra News

चतरा पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है। वहीं एक को जिंदा पकड़ा गया है। चतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल जोरी इलाके में अभियान पर थे, इसी दौरान गनयोत्री जंगल के पास सुरक्षा बलों का सामना टीएसपीसी के कट्टर उग्रवादियों से हो गया।

मौके पर टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू मौजूद था, उसके दस्ते ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को पकड़ लिया, जबकि मारे गए दोनों उग्रवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने चतरा में मुठभेड़ में टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर को मार गिराया है, जबकि गोपाल गंझू को मौके से जिंदा गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+