झारखंड में कब होगी सीट शेयरिंग? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए बड़े संकेत

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ईसीआई इसी हफ्ते इसको लेकर ऐलान कर सकता है। इस बीच सत्तारूढ़ गठबंधन के अलावा एनडीए में शामिल दलों ने भी झारखंड में अपने चुनावी अभियान तेज कर दिए हैं। हालांकि अब तक कांग्रेस और जेएमएम ने सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम निर्णय लिया है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को बीच बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन में शामिल दलों को बीच सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी बात कही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन के एस सवाल पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का झारखंड (Jharkhand Assembly Election 2024) में कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस महीने राहुल गांधी झारखंड आ सकते हैं।

Jharkhand Assembly Election 2024

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस और जेएमएम नेता के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी। इसमें बताया जा रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसमें कांग्रेस की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं जेएमएम की ओर से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद रही थी।

झारखंड में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस और जेएमएम की बैठक के बाद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड कांग्रेस के प्रेदश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दिल्ली बुलाया था। हालांकि इस बैठक में क्या खास था, इसको लेकर महतो ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके एक बयान से साफ हो गया है कि पार्टी इस बार झारखंड चुनाव में पिछली बार की तुलना में अधिक सीटों पर अपने कैंडिडेट्स उतारने का प्रस्ताव गठबंधन के सामने पेश कर सकती है।

सीट शेयरिंग को लेकर केशव महतो ने क्या कहा?
दिल्ली से रांची लौटे केशव महतो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी। जेएमएम की मांग को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीट शेयरिंग में 31 सीटों से कम कांग्रेस को मंजूर नहीं होगी।

बीजेपी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी ने हाल में राज्य की सभी 81 सीटों पर परिवर्तन यात्रा निकाली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसके जवाब में संयुक्त रूप से 'मंइयां सम्मान यात्रा' जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+