झारखंडः एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से डर का माहौल, गांव को किया गया सैनिटाइज

साहेबगंज। झारखंड के साहबेगंज जिले के बड़हरवा प्रखंड के दुधीजोल गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक दिन के अंतराल पर तीन बच्चों की मौत के चलते गांव में लोगों के अंदर डर समा गया है। स्थानीय लोग कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते भयभीत हैं। बता दें कि दुधीजोल के रहने वाले बांबे चौधरी की तीन साल की बेटी लाजो कुमारी और दो साल के बेटे जयफल की पहले मौत हो गई।

jharkhand sahebganj three children died and village sanitize

इसके एक दिन बाद दूसरे बेटे किशन की तबीयत खराब होने के कारण गुरुवार को उसकी भी मौत हो गई।एक ही घर में तीन बच्चों की मौत से गांव में कोरोना का खौफ पैदा हो गया है। प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम भेजा है ताकि बच्चों के मौत के कारणों का पता चल सके। हालांकि परिजनों ने दो बच्चों को दफना दिया। वहीं तीसरे बच्चे की मौत का कारण डॉक्टरों ने निमोनिया बताया है।

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि तीनों बच्चों की मौत निमोनिया से हुई लगती है। हालांकि कोरोना के खतरे को चलते राजमहल एसडीओ कर्ण सत्यार्थी और बीडीओ चंदन सिंह ने पूरे गांव को सेनिटाइज करवाया। इस मामले में सिविल सर्जन डीएन सिंह ने बताया कि जांच में बच्चों में निमोनिया के लक्षण पाए गए. गांव के 171 बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कराई गई। एक बच्चे में बुखार पाया गया। पूरे गांव को सैनिटाइज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+