झारखंड: एसिड अटैक पीड़िता को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, सीएम की तरफ से परिजनों को मिला 1 लाख का चेक
झारखंड: एसिड अटैक पीड़िता को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, सीएम की तरफ से परिजनों को मिला 1 लाख का चेक
चतरा, 31 अगस्त: झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग छात्र चार अगस्त को एसिड अटैक का शिकार हो गई थी। जिसका रिम्स मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। आज बुधवार 31 अगस्त को उसे इलाज के लिए पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया है। जहां एम्स अस्पताल में उसका बेहतर इलाज हो सके। इससे पहले छात्रा के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये का अनुदान दिया गया।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के अधीक्षक के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया था। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से भेजने से पहले सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार द्वारा सुबह 10:00 बजे रिम्स पहुंच और मेडिकल बोर्ड के साथ बैठक कर एम्स भेजे जाने की तैयारी पर चर्चा की। वहीं, सिविल सर्जन डॉ ने बताया कि पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रिम्स से एयरपोर्ट ले जाया गया।
एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस 12:30 बजे दिल्ली एम्स स्थित ट्रामा सेंटर के बर्न यूनिट के लिए रवाना हो गई। वहीं, सीएम सोरेन तथा श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता के निर्देश पर झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता के स्वजन को तत्काल एक लाख रुपया का चेक दिया। वहीं, आरोपी युवक संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
4 अगस्त का है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत के ढेबो गांव का है। चार अगस्त की मध्यरात्रि ढेबो गांव स्थित अपने घर में मां के साथ नींद से सोईं हुईं थी। इसी बीच निकटवर्ती गांव बेला निवासी प्रेमी संदीप भारती प्लास्टिक की एक थैली में एसिड लेकर चोरीछिपे घर में घुसा और गहरी नींद में सो रही प्रेमिका को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। जिससे मां और बेटी दोनों झुलस गई।












Click it and Unblock the Notifications