Jharkhand पुलिस का बड़ा एक्शन, थाने में जाम छलका रहे 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
होली के जश्न मानते हुए गोड्डा जिले के महागामा थाने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी शराब पी रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

Jharkhand News: गोड्डा जिले के महगामा थाने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी थाने के अंदर जाम छलका रहे हैं और डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद गोड्डा एसपी ने पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया है। एसपी गोड्डा नाथू सिंह मीणा ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बता दें, निलंबित पुलिसकर्मियों में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, गोड्डा जिले के महागामा थाने में पुलिसकर्मी होली का जश्न मना रहे थे। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें थाने के अंदर पुलिसकर्मी सिविल ड्रे में बैठकर शराब पी रहे हैं और कुछ पुलिसकर्मी माथे पर शराब का गिलास लेकर 'भीतरा लगेगा पाला रे...' गाने पर डांस कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा थाने के अगर शराब पीने और डांस करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संताल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के आदेश पर गोड्डा एसपी ने त्वरित कार्रवाई की है। एसपी गोड्डा नाथू सिंह मीणा पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में एएसआई विपिन बिहारी राय, एएसआई राधा कुष्ण सिंह, आरक्षी 100 सत्येंद्र नारायण सिंह, आरक्षी कृष्णा कुमार सिंह और आरक्षी प्यारे मोहन सिंह को निलंबित किया गया है।
इतना ही नहीं, सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब का जाम छलकाते पुलिस कर्मियों के डांस की ये वीडियो होली के दिन का बताया जाता है। उसी दिन महगामा थाना क्षेत्र में ही एक 17 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। वो अपनी सहेली के साथ सुबह होली खेलने निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। सुबह उक्त किशोरी की गोविंदपुर पहाड़ के समीप लाश बरामद हुई।
Recommended Video
एक ओर महगामा थाना क्षेत्र में किशोरी की लाश शव बरामद हुई। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर महगामा थाना में चल रहे शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद झारखंड पुलिस बड़े एक्शन में नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications