इवेंट में देर से पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh तो भड़क गए दर्शक,तोड़ी कुर्सियां-पुलिस ने भांजी लाठियां
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई और स्टेज पर पहुंचने की कोशिश करने लगी। इस दौरान कुर्सियां तक तोड़ दी गई। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

bhojpuri actress akshara singh: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (akshara singh) आए दिन किसी ना किसी वजह से मीडियो की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (bhojpuri actress akshara singh) के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ है। दर्शकों की बेकाबू भीड़ ने कार्यक्रम के दौरान कुर्सियों तक तोड़ दी और अभिनेत्री के साथ बदसलूकी भी कर दी। तो वहीं, हंगामा होते देख पुलिस ने बेकाबू हुई भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) की ओर से गढ़वा (Garhwa) जिले में 8 दिसंबर को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह कोर परफॉर्म करना था। लेकिन, अक्षरा सिंह किसी वजह से कार्यक्रम स्थल पर समय से नहीं पहुंच सकी, जिस वजह से मुख्यमंत्री के आने से पहले उनका कार्यक्रम नहीं करवाया जा सका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जाने के बाद अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हो सका।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम भीड़ हुई बेकाबू
जैसे ही अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरुआत हुई तो लोगों की भीड़ भड़क बेकाबू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों की बेकाबू हुई भीड़ अक्षरा सिंह के पास स्टेज तक पहुंचने की कोशिश करने लगी। स्टेज तक पहुंचने की कोशिश में कई लोग जख्मी भी हो गए। इस दौरान बेकाबू हुई भीड़ ने कुर्सियां भी तोड़ दीं।

अक्षरा सिंह ने बीच में ही रोक दिया कार्यक्रम
हंगामा बढ़ता देखकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और बिना परफॉर्म करे स्टेज से जाने लगीं। अक्षरा सिंह द्वारा कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाने के दौरान हंगामा और तेज हो गया। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अक्षरा सिंह के साथ बदसलूकी की। जैसे तैसे अभिनेत्री को भीड़ के बीच से बाहर निकाला गया।

अक्षरा सिंह के कार्यक्राम में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके अलावा अन्य कलाकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों की भीड़ ने पंडाल में जमकर तोड़फोड़ की और हूटिंग शुरु कर दी। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications