'झारखंड में बनेगी हमारी सरकार', एग्जिट पर JMM और BJP का एक ही नारा, लेकिन दोनों को सता रहा इस बात का डर
Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए दो चरणों में वोटिंग खत्म हो गई। एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा नीत NDA और जेएमएम नीत इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। झारखंड के लिए आए 9 एग्जिट पोल में से 4 में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनते दिख रही है। तो वहीं पांच एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।
एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा और जेएमएम दोनों ने कहा है कि 'झारखंड में हमारी सरकार बनेगी।' लेकिन एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर से एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों गुटों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं नतीजे उनके पक्ष में ना हो तो? जेएमएम जहां सत्ता में फिर से वापसी करने की तैयारी में है, वहीं भाजाप ने झारखंड में इस बार वोटर को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

JMM और BJP ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?
सत्तारूढ़ झामुमो और विपक्षी भाजपा दोनों ने झारखंड में अगली सरकार के गठन को लेकर आशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के निवासियों ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स पर साझा किया, "बुजुर्ग, युवा, मजदूर, महिलाएं, किसान - सभी ने लोकतंत्र के इस महान पर्व में उत्साह और उमंग के साथ अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया। सभी ने, खासकर राज्य की आधी आबादी - हमारी मैया (महिलाओं) ने अपने अधिकारों, सम्मान और सम्मान के लिए ऐतिहासिक तरीके से झामुमो और भारत गठबंधन को अपना असीम आशीर्वाद दिया।"
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि मतदाता प्रगतिशील शासन चुनते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और वे अपना वोट दिया है।''
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि एनडीए राज्य की कुल 81 में से 51 से अधिक सीटें हासिल करेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "लोकसभा चुनाव में एनडीए ने राज्य की 51 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी। हमें विश्वास है कि एनडीए विधानसभा चुनाव में 51 से अधिक सीटें जीतेगा।"
इन 20 सीटों पर होगा खेला? JMM और BJP की निगाहें इसी पर टिकी
असल में झारखंड में 20 आदिवसी सीटें, संथाल, छोटा नागपुर और कोल्हन परगना की ऐसी हैं, जहां के नतीजे किसके पक्ष में जाएंगे, इसकी विवेचना करना मुश्किल है। आजतक सी-वोटर ने अपने सर्वे में कहा है कि झारखंड की 20 सीटों के नतीजों का अनुमान लगाना भी मुश्किल है क्योंकि यहां नेक-टू-नेक फाइट है।
सी-वोटर ने अपने सर्वे में साफ-साफ कहा है कि 20 सीटों को हमने एग्जिट पोल में शामिल नहीं किया है। सी-वोटर सर्वे ने 81 में से 20 सीटों को छोड़कर यानी 61 सीटों के सर्वे में बताया था कि एनडीए को 34 सीटें मिल सकती हैं इंडिया ब्लॉक को 26 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में एक सीट जाएगी।
सर्वे में संथाल परगना में इंडिया गठबंधन को 44% वोट मिल सकते हैं और वो 10 सीट जीत सकते हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 38.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं और वो 6 सीटें जीत सकते हैं। अन्य के खाते में 2 सीट जाने की संभावना है।
पलामू इलाके में एनडीए गठबंधन को 47.7% वोट मिलने की संभावना है। वहीं 7 सीट जीत सकते हैं। इंडिया गठबंधन को 35.5% वोट मिल सकते हैं और सिर्फ 2 सीटें जीतने का अनुमान है। दो सीटों पर भाजपा बनाम जेएमएम में कांटे की टक्कर होगी।
कोल्हन के इलाकों में इस बार खेला होगा। कोल्हन की 5 सीटों पर कांटे की टक्कर है। यहां एनडीए को 40.7% वोट मिलने और दो सीट जीतने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इंडिया ब्लॉक को 41.7% वोट मिलने की संभावना है और 5 सीटें जीत सकते हैं।
छोटा नागपुर की आठ सीटों पर जबरदस्त लड़ाई का अनुमान है। यहां एनडीए को 42.1% वोट मिलने और 14 सीट जीतने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इंडिया ब्लॉक को 39.8% वोट मिलने की संभावना है और 6 सीटें जीत सकते हैं।
झारखंड के लिए आए अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजों में क्या आया सामने?
Matrize Exit Poll 2024: एबीपी - मैटराइज एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 42-47 सीट
- जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
- अन्य: 1-4 सीट
People's Pulse Exit Poll 2024: पीपल्स पल्स एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 44-53 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 25-37 सीट
- अन्य: 5-9 सीट
Times Now-JVC Exit Poll 2024: टाइम्स नाउ-JVC एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 40-44 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 30-40 सीट
- अन्य: 1-1 सीट
P Marq Exit Poll 2024: पी-मार्क एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 31-40 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 37-47 सीट
- अन्य: 1-1 सीट
Axis My India Exit Poll 2024: एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 25 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 53 सीट
- अन्य: 3 सीट
CHANAKYA STRATEGIES Exit Poll 2024
- भाजपा (NDA): 45 से 50 सीटें
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 35 से 38 सीटें
- अन्य: 3 से 5 सीटें
Dainik Bhaskar Exit Poll Result 2024: दैनिक भास्कर एग्जिट पोल?
- भाजपा (NDA): 37-40 सीटें
- INDIA ब्लॉक (जेएमएम+कांग्रेस): 36-39 सीटें
- अन्य: -0-2 सीटें
Electoral Edge Exit Poll Result 2024
- भाजपा (NDA): 32 सीटें
- INDIA ब्लॉक (जेएमएम+कांग्रेस): 42 सीटें
- अन्य: 0-7 सीटें












Click it and Unblock the Notifications