Jharkhand Chunav: 'हेमंत सरकार से पूछिए, घुसपैठियों से क्या रिश्ता है', CM भजनलाल ने उठाए सवाल
Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की परिवर्तन यात्रा में शनिवार (28 सिंतबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। परिवर्तन यात्रा में देवघर पहुंचे भजनलाल शर्मा ने बांग्लादेश घुसपैठिए को लेकर राज्य की सरकार को घेरा। भजन लाल शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन ये बताए कि आखिर घुसपैठियों के साथ उनका क्या रिश्ता है?
भजनलाल शर्मा ने कहा, ''झारखंड में घुसपैठिये आते हैं और चले जाते हैं। हेमंत सरकार से पूछिए घुसपैठियों से तुम्हारा क्या रिश्ता है? ये घुसपैठिए इनके क्या लगते हैं? इनसे जरा पूछिए तो कभी? इनके झारखंड में घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और आदिवासियों की संख्या कम हो रही है।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
भजनलाल शर्मा बोले- आदिवासियों की संख्या घट रही है और तुष्टीकरण वाले बढ़ रहे हैं
भजनलाल शर्मा ने कहा, ''हेमंत सोरेन घुसपैठियों की चिंता इसलिए करते हैं...क्योंकि उनको घुसपैठियों से वोट चाहिए। ऐसे प्रदेश को खतरे में डालने वाली सरकार से, युवाओं और किसानों को धोखा देने वाली सरकार से, आदिवासियों को धोखा देने वाली सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। कई जिलों में मैंने देखा है कि आदिवासियों की संख्या घट रही है और तुष्टीकरण करने वालों की संख्या बढ़ रही है। आप एक बार देखिए, इनके पीछे कौन खड़ा है? आदिवासियों की संख्या कम करने के पीछे कौन जिम्मेदार है, ये आपको जानना चाहिए।''
'JMM और कांग्रेस का जोड़ा इसलिए बना क्योंकि दोनों ही घोटालेबाज हैं'
भजनलाल शर्मा ने कहा, ''JMM और कांग्रेस ने जोड़ा बनाया है क्योंकि ये दोनों ही घोटालेबाज हैं। ऐसे घोटालेबाजों को करारा जवाब देना चाहिए।'' भजनलाल शर्मा ने कहा, ''कांग्रेस की जहां-जहां सरकार रही है, ये घोटालेबाजी करते हैं। ये घोटालेबाज कहीं नहीं मानते हैं। ये जहां भी रहेंगे घोटाला करेंगे। आने वाले चुनाव में इन घोटालेबाजों को हटाइए और आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाइए।''
भजनलाल शर्मा ने कहा,
''JMM, कांग्रेस और RJD परिवार और वंशवाद की पार्टियां हैं। ये देश, समाज, महिलाओं और मजदूरों के लिए काम नहीं करते हैं। ये सिर्फ अपने परिवार की सेवा करते हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'RSS चूहों की तरह', सोरेन के बयान पर भड़क उठी BJP, घुसपैठियों पर पूछा ये सवाल
भजनलाल शर्मा बोले- जीतेगा झारखंड, खिलेगा कमल
भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''जन-जन का विश्वास अटल...,जीतेगा झारखंड, खिलेगा कमल...,धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड प्रवास के दौरान आज देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित किया और देवतुल्य जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।''
भजनलाल शर्मा ने कहा, ''जनसभा में उमड़े इस जनसैलाब का जोश-उत्साह एवं जनता-जनार्दन से प्राप्त अपार स्नेहाशीष से स्पष्ट है कि देवघर सहित झारखंड का जन-जन 'मोदी जी की गारंटी' पर अटूट विश्वास प्रकट करते हुए हर बूथ पर भाजपा के लिए विजय का नया कीर्तिमान रचने हेतु तैयार है।''
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications