Jharkhand Election 2024: झारखंड में जेएएम के घर में BJP ने सेंधमारी कर हासिल की 11 सीटें, तो 15 गवां दी
Jharkhand Election 2024: झारखंड में इस बार चुनाव से पहले सत्ता विरोधी लहर बेअसर साबित हुई। जेएमएम गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है। झारखंड राज्य गठन के बाद ये पहला मौका है जब किसी पार्टी या गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। कोल्हान के टाइगर की नाराजगी के चलते बीजेपी जेएमएम के घर में सेंधमारी तो करने कामयाबी जरूर हासिल कर ली, लेकिन अपनी 15 सीटें गवां दी।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने महाराष्ट्र में 2014 से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है जबकि झारखंड में लगातार दूसरी बार बीजेपी सत्ता से दूर रह गई। बता पिछले चुनावों की करें तो 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी इन दोनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन चुनाव दर चुनाव बीजेपी महाराष्ट्र में मजबूत होती चली गई और झारखंड में कमजोर होती रही।

इस बार सत्ता विरोधी लहर में जेएमएम ने बीजेपी ने 11 नई सीटें जरूर हासिल कीं, लेकिन वो 15 सीटें गवां दी, जिसे 2019 में जीती थीं।
इंडिया ब्लॉक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि NDA केवल 24 सीटों पर सिमट गया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं राज्य कीVVIP सीटें, जहां कई दिग्गज नेताओं और उनके परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर थी।
वहीं धनवार में बीजेपी प्रत्याशी बाबू लाल मरांडी ने 35438 वोट के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है। बाबू लाल मरांडी ने एक बार जब झामुमो (जेएमएम) प्रत्याशी पर बढ़त बनाई तो उनकी बढ़त बढ़ती गई। फिर जेएमएम प्रत्याशी एक बार भी बाबू लाल से आगे नहीं निकल सका और आखिर में बाबू लाल मरांडी ने जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications