Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand: एक रुपये में रजिस्ट्री से लेकर किसानों को ₹5 हजार सालाना, BJP घोषणापत्र में क्या-क्या करेगी वादे?

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का माहौल गरमाने लगा है और राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को जमीनी स्तर पर उतारने में जुट गए हैं। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड में जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा अब चुनावी राज्य के लिए घोषणापत्र पर काम कर रही है।

झारखंड में भाजपा अगर इस बार सत्ता में आती है तो कई बदलाव और कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर सकती है। भाजपा घोषणापत्र को अंतिम रूप दे चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

bjp manifesto in jharkhand

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: हेमंत सरकार को शिवराज ने बताया 'आतंक का राज', कहा- यहां आम आदमी सुरक्षित नहीं है

Jharkhand Election 2024: भाजपा घोषणापत्र में क्या-क्या वादे कर सकती है?

🔴 भाजपा का घोषणापत्र भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित होगा...क्योंकि 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। भाजपा के घोषणा पत्र में भी 150 घोषणाएं होगीं।

🔴 झारखंड में अगर भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं के नाम एक रुपये में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री फिर शुरू की जा सकती है। महिलाओं के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री की शुरुआत पूर्व सीएम रघुवर दास ने की थी। लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसकी शुरुआत करने का वादा भाजपा कर सकती है।

🔴 भाजपा के झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को प्रति एकड़ ₹5 हजार सालाना दिए जाएंगे। पूर्व सीएम रघुवर दास ने किसानों को प्रति एकड़ ₹5 और अधिकतम ₹25 हजार देने की योजना शुरू की थी। लेकिन इसे भी हेमंत सरकार बनने पर बंद कर दिया गया था। हालांकि भाजपा ने कहा है कि वह सरकार बनाने पर इसे फिर से लागू करेंगे।

🔴 भाजपा ने कहा है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर झारखंड की महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना शुरू की जाएगी। हालांकि गोगो दीदी योजना के तहत कितनी राशि दी जाएगी, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।

🔴 भाजपा अपने घोषणापत्र में जनजातीय समाज के प्रमुख तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार करने का वादा कर सकती है।

🔴 भाजपा घोषणापत्र में आदिवासी युवाओं को पुलिस व अन्य नियुक्तियों में शारीरिक मापदंड व अहर्ताओं में छूट देने का ऐलान भी किया जा सकता है।

🔴 झारखंड में भाजपा अपने घोषणापत्र में गरीबों के लिए आकर्षक आवास योजना लाने का वादा भी कर सकती है।

🔴 झारखंड में भाजपा अपने घोषणापत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। घोषणापत्र में इसके लिए एक अलग से खंड तैयार किया जाएगा, जिसमें इसको लेकर सारी जानकारी दी जाएगी।

🔴 शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा है कि झारखंड में लाडली बहनों को प्रतिमाह 2100 रुपये दिए जाएंगे।

🔴 झारखंड में भाजपा अपने घोषणापत्र में 2.87 लाख रिक्त पदों को भरने को लेकर भी ऐलान कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+