Jharkhand ED Raid: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Jharkhand ED Raid: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को राजधानी समेत कई शहरों में छापेमारी की है। ईडी ने हेमंत सरकार के पेय जल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के घर समेत कई ठिकानों पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ED की टीम ने सोमवार को सुबह ही राज्य में 20 से अधिक जगहों पर छापा मारा है। ईडी की टीम ने राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की रेड के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

jharkhand ed raid

जानकारी के अनुसार, ईडी की एक टीम हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पीएस हरेंद्र सिंह और उनके भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही आईएएस मनीष रंजन के आवास पर भी ईडी ने रेड डाली है करीब 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़ा मामला को लेकर की है।

इसके साथ ही रांची के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी में कारोबारी विजय अग्रवाल के यहां भी छापा पड़ा है। वहीं मोरहाबादी इलाके के हरिहर सिंह रोड स्थित एक घर में भी रेड चल रही है।

कुछ दिन पहले भी ईडी ने की थी कार्रवाई

बता दें कि झारखंड में पिछले 5 6 दिन पहले भी ईडी ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें ईडी की टीम ने डीटीओ के रांची और धनबाद आवास पर रेड मारी थी। इस दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। इसी साल मई महीने में भी एक मंत्री के करीबी के यहां छापे में 35 करोड़ से अधिक रुपये बरामद किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+