झारखंड में भूकंप के तेज झटके, रांची और जमशेदपुर में डोली धरती, घबराहट में घरों से बाहर निकले लोग

Jharkhand Earthquake: झारखंड में शनिवार 02 नवंबर को कई शहरों खासकर रांची और जमशेदपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई हैं।

रांची और जमशेदपुर में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए, जिसके बाद आनन-फानन में लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आए। चाईबासा के चक्रधरपुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जमशेदपुर में सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Jharkhand Earthquake

रांची के तमाड़ इलाके में लोगों को 5 से 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप का एपिसेंटर खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है। भूकंप का समय 02 नवंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट है।

हालांकि किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

(नोट: इस खबर को अधिक जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+