Jharkhand: सरायकेला के धर्मेंद्र गोस्वामी CM चंपई सोरेन के प्रेस सलाहकार, जनसंपर्क विभाग ने की अधिसूचना जारी
Jharkhand: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने अपना प्रेस सलाहकार नियुक्त कर लिया है। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नजदीक मांझी टोला के रहने वाले धर्मेंद्र गोस्वामी को सीएम चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अधिसूचना जारी करके कहा है कि यह पद गैर संवर्गीय होगा. पदधारक का कार्यकाल मुख्यमंत्री की इच्छा अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक सीमित रहेगा।

बताया जा रहा है कि सीएम चंपई सोरेन को इनके गीत काफी पसंद आते थे, इसी कारण से उनका आपस में परिचय हुआ। धर्मेंद्र उषा मार्टिन कंपनी में नौकरी कर चुके हैं,जो वर्तमान में टाटा स्टील ने अधिपत्य में हैं, लिहाजा वह अब भी टाटा के एम्पलाई हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications