Jharkhand Crime: मामूली झगड़े में युवक ने महिला का सिर काटा, झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना

Jharkhand Crime: झारखंड के दुमका शहर में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा (Murder Crime) बन गया। यहां विमला देवी नाम की एक महिला का अपने पड़ोसी फूलचंद साह के साथ विवाद हुआ था। दोनों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा होता था। नाराज आरोपी ने पहले तो महिला पर तलवार से हमला किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने महिला के पति, जो पेशे से शिक्षक हैं उन पर भी हमला किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद ही थाने में आकर समर्पण किया है। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में है। किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक महिला को अपनी जान देनी पड़ी।

Jharkhand Crime

पति और बेटी के सामने महिला को मौत के घाट उतारा

दुमका पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मृतक विमला देवी का अपनी पड़ोसी रागिनी सिंह से कूड़ा फेंकने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच में झगड़ा हो रहा था। आरोपी फूलचंद साह अपने भाई और पिता के साथ वहां पहुंचा और उसने तलवार से विमला देवी पर हमला कर दिया, जिसमें उनका सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक की बेटी घटनाक्रम के दौरान वहीं मौजूद थी, लेकिन घर में छुप गई। मृतक के पति मनोज सिंह ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन पर भी तलवार से हमला किया, जिसमें गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में एटीएस का बड़ा एक्शन, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

घटना को अंजाम देने के बाद खुद किया सरेंडर

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया था। थोड़ी देर बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मृतक विमला देवी की बेटी ने भी पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। मृतक की बेटी ने कहा कि वह घर में छुप गई इसलिए उस पर हमला नहीं कर सका, लेकिन उसके सामने ही उसकी मां की हत्या की गई और पिता पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: रांची में नक्‍सल विरोधी अभियान में एक JJ जवान हुए शहीद, 1 CRPF जवान घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+