झारखंड: रांची में नक्सल विरोधी अभियान में एक JJ जवान हुए शहीद, 1 CRPF जवान घायल
Jharkhand News: रांची के जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दुखद घटना हुई। एक आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर (जेजे) के एक जवान शहीद हो गए और एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गए है।
नक्सली विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे घायल सीआरपीएफ जवान का फिलहाल रांची में इलाज चल रहा है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने नक्सल विरोधी अभियान के बारे में बताया और जेजे जवान की मौत और सीआरपीएफ जवान के घायल होने की पुष्टि की।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर (जेजे) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
बता दें झारखंड में सेना के जवान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य घातक हथियारों से लैस नक्सली समूहों का सामना करते हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: A Jharkhand Jaguar (JJ) jawan lost his life while a CRPF jawan was injured in an IED blast during an anti-Naxal operation in Jaraikela police station area. The injured jawan is undergoing treatment in Ranchi: DIG cum Ranchi SSP Chandan Kumar Sinha pic.twitter.com/9Scr15WYe3
— ANI (@ANI) April 12, 2025












Click it and Unblock the Notifications