कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम Hemant Soren, बताया छोटा भाई
Jharkhand CM Hemant Soren: कोनराड संगमा के दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

Jharkhand CM Hemant Soren: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में आज बीजेपी के सहयोग से शपथ ली। कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। हेमंत सोरेन ना केवल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बल्कि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को अपना छोटा भाई बताया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, 'फिर से नई शुरुआत के लिए मैं CM कोनराड संगमा को बधाई देता हूं।'
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शिलांग पहुंचे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। शपथ समारोह में हमें भी आने का मौका मिला क्योंकि संगमा परिवार से हमारा पारिवारिक रिश्ता है और छोटे भाई (कोनराड संगमा) को शपथ लेते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। फिर से नई शुरुआत के लिए मैं CM कोनराड संगमा को बधाई देता हूं।
कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के सीएम बने हैं। उन्होंने आज 7 माई को शपथ ली। बीजेपी के सहयोग से बनी मेघालय डेमीक्रेटिक अलायंस नाम इस गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत अन्य बीजेपी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान कोनराड संगमा के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी के 8 विधायक मंत्री बनाए गए हैं।
Recommended Video
बता दें, प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने शिलांग में मेघालय के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। वहीं, शकलियर वर्जरी, अबू ताहिर मोंडल, किरमेन शायला, मार्कुइस एन मारक और रक्कम ए संगमा ने मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के अलेक्जेंडर लालू हेक, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला और एचएसपीडीपी के शकलियर वारजरी ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications