'BJP ने 100 सीटें बहुत कम अंतर से जीती हैं, इसलिए जल्दी ही...', हेमंत सोरेन का यूपी पर बड़ा दावा

हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रही है और इसके लिए सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों के जरिए झूठी खबरें फैला रही है।

रांची, 24 मार्च: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में चुनावी घमासान थमने के बाद सियासी दल अब पूरी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रही है और इसके लिए सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों के जरिए झूठी खबरें फैला रही है। इसके अलावा हेमंत सोरेन ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है।

'पीएम मोदी ने झूठा बोला'

'पीएम मोदी ने झूठा बोला'

बुधवार को झारखंड विधानसभा में अपने करीब 1.5 घंटे लंबे भाषण में हेमंत सोरेने ने कहा, 'हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट से झूठ बोलते हुए दावा किया कि देश के सभी राज्यों को बिना किसी खर्च के आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि राज्यों को इस योजना का 40 प्रतिशत खर्च खुद देना पड़ता है।'

'जल्दी ही टूटेगा भाजपा का घमंड'

'जल्दी ही टूटेगा भाजपा का घमंड'

सदन में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच हेमंत सोरेन ने दावा किया, 'उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के अंदर जो घमंड आया है, बहुत जल्द ही वो चूर-चूर हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की 100 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा की जीत का अंदर बेहद कम है, इसलिए उसका घमंड जल्दी ही टूटेगा। भाजपा ने झारखंड में 14 साल तक सरकार चलाई, लेकिन राज्य का कोई विकास नहीं किया। आज भी केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।'

'चुनी हुई सरकार को गिराना चाहती है भाजपा'

'चुनी हुई सरकार को गिराना चाहती है भाजपा'

हेमंत सोरेन ने आगे कहा, 'भाजपा खनन लूट जैसे झूठे प्रचार के जरिए राज्य की चुनी हुई सरकार को गिराना चाहती है। जबकि, सच्चाई यह है कि मौजूदा वित्त वर्ष खत्म होने से पहले ही खनन के जरिए आने वाला राजस्व 6059 करोड़ रुपए को पार कर गया है। इससे पहले यही राजस्व 4,000 करोड़ रुपए से 6,000 करोड़ रुपये के बीच था। राज्य सरकार लोगों के हित में काम कर रही है और प्रदेश की जनता को 100 यूनिट की खपत तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।'

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी ने 26 मार्च को बुलाई पार्टी के महासचिवों की बैठक, केसी वेणुगोपाल करेंगे अध्यक्षता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+