झारखंड के CM चंपई सोरेन ने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की जयंती पर उन्हें किया नमन

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद, भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।

soren

पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे डॉ. जाकिर हुसैन

स्वतंत्र सेनानी डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे और पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे। उनका जन्म आठ फरवरी 1897 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ में मुस्लिम नेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना में सहायता की और 1926 से लेकर 1948 तक इसके कुलपति भी थे। महात्मा गांधी के निमंत्रण पर वह प्राथमिक शिक्षा के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष भी बने। जिसकी स्थापना 1937 में स्कूलों में महात्मा गांधी के पाठ्यक्रम को बनाने के लिए की गई थी।

उन्होंने राज्यसभा में प्रवेश किया था। डॉ. जाकिर हुसैन 1956-58 में वह संयुक्त राष्ट्रीय शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संगठन (यूनेस्को) की कार्यकारी समिति में रहे। 1957 में उनको बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 1962 में वह भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए। 1967 में वह कांग्रेस पार्टी के तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए और उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनको विजय हासिल हुई और 1969 में उनकी मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव कहा, आदिवासियों के हक लिए निरंतर लड़ता रहूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+