सीएम चंपई सोरेन ने अफसरों के साथ की हाई लेवल मीटिंग, झारखंड की कानून व्यवस्था का जाना हाल

Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने रविवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक में अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी सीएम को दी।

jharkhand news

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अफसरों से कहा कि अपराधमुक्त झारखंड उनकी सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों नामकुम थाना अंतर्गत असामाजिक तत्वों ने झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) बिल्डिंग में तोड़फोड़ की थी। हमला करने वालों के विरूद्ध पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसकी जांच जारी है। सीएम सोरेन ने अधिकारियों को जांच के लिए एसआईटी बनाकर जल्द से जल्द केस में दोषियों को गिरफ्तार करने कहा।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने डीपीजी अजय कुमार सिंह से कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. पुलिस अफसरों ने धनबाद के झरिया में हुई घटना की भी जानकारी सीएम सोरेन के समक्ष रखी गई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि झरिया में हुई घटना पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तत्काल जांच की जाए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकीं हैं।
सीएम चंपाई सोरेन ने डीजीपी और मुख्य सचिव से कहा कि खबरें मिल रहीं हैं कि जेल के अंदर से ही कुछ अपराधी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे चंपई सोरेन, कहा- ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में करेंगे झामुमो का विस्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+