लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे चंपई सोरेन, कहा- ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में करेंगे झामुमो का विस्तार
Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस दुमका में धूमधाम से मनाया गया। इसमें सीएम चंपई सोरेन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि षड्यंत्र रचकर भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा है। सभी लोग संकल्प लें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे।

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि दुमका में हरसाल आयोजित होने वाला झामुमो का यह स्थापना दिवस हमारे लिए काफी मायने रखता है। हमलोग पूरे एक साल के लिए अपना राजनीतिक कार्यक्रम को तय करते हैं। गांव-शहर के साथ समाज के एक एक व्यक्ति के हित में अपना एजेंडा बनाते हैं। इस साल भले ही मंच पर हमारे गुरुजी शिबू सोरेन या हेमंत सोरेन नहीं है पर हमारा एजेंडा गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आगे ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम आप लोगों के बीच आते रहेंगे। हम गुरुजी के आदर्शों से कभी समझौता नहीं करेंगे, उन्होंने जो सेवा-संघर्ष का पाठ पढ़ाया है, उस पर जीवन भर चलाएंगे।
यह भी पढ़ें झारखंड में नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग संपन्न, बैठक के बाद सीएम चंपई सोरेन ने गिनाई प्राथमिकताएं












Click it and Unblock the Notifications