'ये बहरुपिये कुछ समय के लिए आपको बरगलाने आए हैं', 'मंईयां सम्मान यात्रा' में कल्पना ने BJP पर साधा निशाना
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की 'मंईयां सम्मान यात्रा' में विधायक कल्पना सोरेन विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये बहरुपिये कुछ समय के लिए आएंगे आपको बरगलायेंगे और जाती के नाम पर धर्म के नाम पर, आपको बांटने का का काम करेंगे।
कल्पना सोरेन ने झारखंड के प्रदेशवासियों से बाहरी पार्टियों के झांसे में ना आने की गुजारिश की है। कल्पना सोरेन ने कहा, ''ये आपको धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करेंगे लेकिन आपको अपने ईमान पर ध्यान रखना है, कि आपका ईमान झारखंड के लिए होना चाहिए। जो झारखंड माटी के लिए लड़ रहा है, हेमंत सोरेन उसके लिए आपको हमेशा खड़ा होना है।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: चुनावी बिसात पर विपक्ष को जवाब, झामुमो सरकार ने शुरू की मंईयां सम्मान यात्रा
कल्पना सोरेन बोलीं, ''आने वाले वक्त में जो भी त्योहार हैं, मेरी आप सब से बस ये गुजारिश है कि आप अपनी पूजा में और अर्चना में, हेमंत सोरेन जी के लिए ताकत मांगे। क्योंकि बाहर के लोगों ने सोचा है कि हेमंत सोरेन अकेला है, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की पूरी जनता है। झारखंड की करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है।''
'हम मिलक BJP से लड़ेंगे और RSS को उखाड़ फेकेंग...'
कल्पना सोरेन ने सभा में ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी, हमारे साथ में हैं तो हम मिलकर बीजेपी से लड़ेंगे और भाजपा और आरएसएस को उखाड़ फेकेंगे।
कल्पना सोरेन ने कहा है कि राज्य की महिलाएं हेमंत सोरेन को अपना बेटा मानती हैं। कल्पना सोरेन ने अपने पोस्ट में कहा, ''मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान मिली एक मां ने कहा कि हेमंत जी ने उन्हें पेंशन दिया है, वह अपने बेटे हेमंत जी के लिए भी जितिया का व्रत रख रही हैं। हेमंत जी को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद मां!
ये भी पढ़ें- BJP परिवर्तन यात्रा के जवाब में JMM की मंईयां सम्मान यात्रा, हेमंत का चुनावी प्लान, पत्नी को बड़ी जिम्मेदारी
JMM की 'मंईयां सम्मान यात्रा' का आज तीसरा दिन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की 'मंईयां सम्मान यात्रा' का आज तीसरा दिन है। पार्टी ने इसे भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में निकाला है। 'मंईयां सम्मान यात्रा' का नेतृत्व कल्पना सोरेन कर रही हैं। जेएमएम ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, ''जोहार! मंईयां सम्मान यात्रा का तीसरा दिन...ना थके हैं, ना रुके हैं, बढ़ रहा है कारवां, मजबूत हो रहा है कारवां। हर बहन और हर बेटी के अधिकारों के लिए हम सभी पूरी मजबूती से इस यात्रा में शामिल हैं।''












Click it and Unblock the Notifications