झारखंड के पहले चरण के 43 सीटों पर आर-पार की लड़ाई, BJP-JMM जीती हुई सीटों पर कैसा हुआ मतदान?
Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर को खत्म हो गए हैं। पहले चरण में 64.86 फीसदी वोटिंग हुई। झारखंड के इस बार भी ग्रामीण इलाके में शहरी इलाके से ज्यादा वोटिंग हुई।
चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में सबसे अधिक खरसावां में 79.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम रांची में 52.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। खास बात ये है कि आदिवासी रिजर्व 20 सीटों पर 2019 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 3% तक ज्यादा वोटिंग हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यही वोट तय करेगा कि सरकार किसकी बनेगी?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'छेड़ेंगे नहीं पर, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं', CM योगी ने कांग्रेस-JMM को बताया लुटेरों का सरदार
झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराने की कोशिश कर रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार जैसे प्रमुख उम्मीदवार प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।
BJP की जीती हुई 13 सीटों पर 2%, INDIA ब्लॉक की 28 सीटों पर 3% ज्यादा वोटिंग
2019 के विधानसभा चुनावों में इन 43 सीटों में से भाजपा 13 सीटे जीती थी। जिसमें हटिया, भवनाथपुर , विश्रामपुर, हजारीबाग, कांके, खूंटी, कोडरमा, पांकी, रांची, सिमरिया, तोरपा, डालटनगंज, छतरपुर शामिल है। इन 13 सीटों पर 2019 के चुनाव के मुताबिक 2 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है।
वहीं इन 43 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसमें से सबसे ज्यादा सीटें जेएमएम ने जीती थी। इन सभी सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। इस सीटों में बहरागोड़, गढ़वा, घाटशिला, गुमला, सिमडेगा, सिसई, तमाड़, सरायकेला, पोटका, मनिका, लोहरदगा, मंझगांव, खरसावा, जमशेदपुर पश्चिम, जुगलसलाई, हुसैनाबाद, ईचागढ़, जगन्नाथपुर, चतरा, चाईबासा, चक्रधरपुर, बरही, बड़कागांव, मांडर, बिशुनपुर शामिल है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: 'पहले चरण में JMM-कांग्रेस का सफाया हो गया है', वोटिंग के बाद झारखंड में बोले अमित शाह
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ना अच्छी बात लेकिन सीटिंग विधायकों के लिए ये एक खतरे की घंटी है। क्योंकि ज्यादातर मौकों पर एंटी इनकंबेंसी में वोटिंग के बढ़ने का ट्रेंड होता है।
झारखंड में हमेशा से ये ट्रेंड रहा है कि हर चुनाव में लगभग 50 फीसदी सीटिंग विधायक चुनाव हार जाते हैं। ऐसे में हर सीट पर वोटिंग बढ़ने का मतलब है कि स्थानीय लेवल पर एंटी इनकंबेंसी हो सकती है।
झारखंड विधानसभा चुनाव पहला चरण: 43 विधानसभा सीटों में मतदान का प्रतिशत?
- खरसावां 79.11%
- ईचागढ़ 78.28%
- बहरागोड़ा 78.28%
- घाटशिला 78.2%
- तमाड़ 74.05%
- लोहरदगा 73.32%
- पोटका 73.42%
- सरायकेला 72.35%
- मांडर 72.16%
- सिसई 72.13%
- बिश्रामपुर 70.87%
- मझगांव 70.8%
- चाईबासा 69.96%
- जगन्नाथपुर 69.84%
- खूंटी 69.77%
- लातेहार 69.7%
- जुगसलाई 69.12%
- सिमडेगा 68.85%
- कोलेबिरा 68.85%
- चक्रधरपुर 68.61%
- गढ़वा 68.59%
- भवनाथपुर 68.26%
- बड़कागांव 68.23%
- तोरपा 67.07%
- मनिका 67.07%
- सिमरिया 66.80%
- गुमला 65.68%
- बरही 65.66%
- पांकी 65.58%
- डालटनगंज 65.22%
- मनोहरपुर 64.03%
- बरकट्ठा 63.91%
- बिश्रामपुर 63.09%
- कांके 62.65%
- चतरा में 62.17%
- कोडरमा 62.15%
- छतरपुर 60.91%
- हजारीबाग 59.58%
- हुसैनाबाद 58.41%
- हटिया 58.5%
- जमशेदपुर पूर्वी: 56.99%
- जमशेदपुर पश्चिमी : 56.53 %
- रांची: 52.27 %
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: नक्सलवाद पर लोकतंत्र भारी, आदिवासी सीटों पर बंपर हुई वोटिंग, जानें कहां कितना हुआ मतदान?












Click it and Unblock the Notifications