Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand Chunav 2024: 'पहले चरण में JMM-कांग्रेस का सफाया हो गया है', वोटिंग के बाद झारखंड में बोले अमित शाह

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को खत्म हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है। भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

गिरिडीह में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया, देश को समृद्ध किया। मनमोहन सिंह जी, देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर पर छोड़ कर गए थे। मात्र 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के अर्थतंत्र को 5वें नंबर पर लाने का काम किया है। वर्ष 2027 तक देश का अर्थतंत्र दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र होगा।''

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: फ्लोटिंग वोटरों के हाथ में नई सरकार की चाबी! पहले चरण के मतदान से मिल रहा क्या संकेत?

अमित शाह बोले- झामुमो-कांग्रेस का सफाया हो गया है

अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी की पार्टी, कांग्रेस, अनुच्छेद 370 (जम्मू और कश्मीर में) को वापस लाना चाहती है। कश्मीर भारत का है और कोई भी इसे हमसे नहीं छीन सकता। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो पाकिस्तान से आतंकवादी हमले अक्सर होते थे। जब पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक करके आतंकवाद का सफाया कर दिया... झारखंड ने नक्सलवाद को झेला है। उन्होंने झारखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पीएम मोदी ने झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया है... झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। पहले चरण में झामुमो-कांग्रेस का सफाया हो गया है।"

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: पहले चरण में 'जो जीता-वही सिकंदर'! ये चर्चित चेहरे पलटेंगे बाजी

अमित शाह बोले- हेमंत बाबू बताइए, सहारा का पैसा डूबा तो किसकी सरकार थी

अमित शाह ने कहा, ''हेमंत बाबू पूछते हैं कि सहारा के पैसों का क्या हुआ? हेमंत बाबू और राहुल बाबा, सबसे पहले ये बताइए कि सहारा का पैसा जब डूबा, तब केंद्र में सरकार किसकी थी, यूपी में सरकार किसकी थी और आज हेमंत बाबू अखिलेश और कांग्रेस के साथ बैठे हैं। लेकिन मैं आज वादा करता हूं, जिनका भी पैसा सहारा में फंसा है, हम उन लोगों की एक-एक पाई वापस करेंगे।''

अमित शाह ने कहा- सोनिया जी को, अपने बेटे को लांच करने का बड़ा शौक है

अमित शाह ने कहा, ''सोनिया जी को अपने बेटे को लांच करने का बड़ा शौक है। सोनिया जी ने 20 बार राहुल नाम का प्लेन लांच किया, लेकिन लैंड ही नहीं होता है। ये प्लेन, 20 बार क्रैश हो चुका हैं और 21वीं बार भी देवघर एयरपोर्ट पर ये प्लेन क्रैश होने वाला है।''

अमित शाह ने कहा, ''झारखंड ने वर्षों तक नक्सलवाद को झेला है। नक्सलवादियों ने झारखंड को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी जी ने झारखंड को 10 साल में नक्सलवाद से मुक्त कराने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में जो बचा कुचा नक्सलवाद है, 2026 से पहले हम उसे भी समाप्त करेंगे। हम 2026 तक 'नक्सल मुक्त भारत' बनाएंगे।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+