Jharkhand Chunav: 'छेड़ेंगे नहीं पर, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं', CM योगी ने कांग्रेस-JMM को बताया लुटेरों का सरदार
Jharkhand Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता और सिंदरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तारादेवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अगर बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे!' सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''आज कोई आतंकी, जब भारत में घुसने का प्रयास करता है तो उसका राम नाम सत्य कर दिया जाता है। हम छेड़ेंगे नहीं, पर छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे भी नहीं।''

सीएम योगी ने कहा, ''यूपी में डबल इंजन की सरकार की वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। विरासत का समारोह होना चाहिए। कांग्रेस, झामुमो, माले हो या राजद, ये लुटने आए हुए हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: रांची की 5 विधानसभा सीटों कैसा रहा मतदान, सीपी सिंह-महुआ माजी के इलाके में कितनी हुई वोटिंग
'ये लुटेरों के सरदार झारखंड को पूरी तरह नक्सलवाद का गढ़ बनाने पर उतारू हैं'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''कांग्रेस, राजद और झामुमो, ये लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखंड को पूरी तरह नक्सलवाद का गढ़ बनाने पर उतारू हैं। यहां के मजदूर, वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे हैं, मजदूर वहीं के वहीं रह जाते हैं और 'लाल सलाम' वाले मालामाल बन जाते हैं।''
सीएम योगी ने कहा, ''राशन मोदी जी भेजते हैं और यहां आते ही झामुमो, कांग्रेस, राजद और कम्युनिस्ट खा जाते हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। योजनाओं का लाभ जनजातियों को मिलेगा, झारखण्ड वासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं मिलेगा।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: नक्सलवाद पर लोकतंत्र भारी, आदिवासी सीटों पर बंपर हुई वोटिंग, जानें कहां कितना हुआ मतदान?
'झारखंड का पैसा, आप सभी का पैसा'
सीएम योगी ने कहा, ''जन-जन की सुरक्षा और समृद्धि भाजपा का लक्ष्य है। झारखंड के बोकारो विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन इस बार बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।''
सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस के एक सांसद के घर में नोटों का पहाड़ मिला है। यह झारखंड का पैसा है, आप सभी का पैसा है।'' सीएम योगी ने कहा, ''याद है आपको, हम जब बंटे थे तो पाकिस्तान और बांग्लादेश बन गया। अब बटेंगे तो कट जाएंगे...इसलिए हमें एक साथ रहना है, एक साथ रहेंगे तो सेफ रहेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications