'जेल जाना क्या कुर्बानी है, ये कैसा मुख्यमंत्री है...', परिवर्तन रैली में राजनाथ ने हेमंत पर किए तीखे वार
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता को बदलने के इरादे से राज्य में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के छठवें दिन आज 26 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद पहुंचे।
धनबाद परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वो जेल गए हैं, लेकिन बाहर आकर ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे, वो कोई शहीद हो। उन्होंने कहा, ''जेएमएम का मतलब है 'जमकर मलाई मारो' झारखंड के सीएम तो 'बालू से भी तेल' निकालने में माहिर हैं।''

ये भी पढ़ें- 'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान
राजनाथ सिंह बोले- भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना क्या बहुत बड़ा बलिदान है?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'क्या कारण है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है, उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, उसे जेल जाना पड़ता है। वह जेल से बाहर आता है और शहीद बनकर लोगों के बीच घूमता है। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना क्या बहुत बड़ा बलिदान है? मैं आपको बताने आया हूं कि हमारी परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा झारखंड में एक नया इतिहास लिखने जा रही है।'
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'RSS चूहों की तरह', सोरेन के बयान पर भड़क उठी BJP, घुसपैठियों पर पूछा ये सवाल
'आज राजीव गांधी वाला समय नहीं है, अब 100 की जगह 100 रुपये पहुंचता है'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राजीव गांधी के समय 100 रुपये अगर भेजे जाते थे तो आपके जेब में 15 रुपए पहुंचते थे...85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था लेकिन आज अगर 100 रुपए दिल्ली के बैंक से भेजे जाते हैं तो 100 का 100 रुपये आपके खाते में पहुंचते हैं।'
राजनाथ सिंह ने कहा, ''हम चाहते हैं कि झारखंड से भ्रष्टाचारी खत्म हो जाए, हम चाहते हैं कि झारखंड से बेरोजगारी खत्म हो जाए, हम चाहते हैं कि झारखंड से गरीबी खत्म हो जाए, जितना काम बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास ने किया है, पांच सालों से सत्ता में रहने के बाद भी उतना हेमंत सरकार ने नहीं किया है।''
ये भी पढे़ं- 'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात
हमारे पूर्व मुख्यमंत्री पर कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा, ''कोई हमारे पूर्व मुख्यमंत्रियों के ऊपर हाथ उठाकर भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता है। राज्य में अभी एक ऐसे भ्रष्टाचारी सीएम हैं, जो जेल की हवा खाकर आ चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों के बीच शहीद बनकर घूम रहे हैं। क्या ये शहादत है। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना, क्या ये बहुत बड़ी कुर्बानी है।''
राजनाथ सिंह बोले -झारखंड में ये परिवर्तन यात्रा नया इतिहास लिखने जा रही है
राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में ये परिवर्तन यात्रा नया इतिहास लिखने जा रही है। झारखंड में बदलाव में होकर ही रहेगा। झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार से थक चुकी है। 15 नवंबर को झारखंड को अलग हुए 15 साल होने वाले हैं, ऐसे में मैं आप लोगों से अपील करने आया हूं कि राज्य की जनता अब विकास, सुशासन और राजनीति में स्थिरता का नया अध्याय लिखे।












Click it and Unblock the Notifications