Tundi Chunav 2024: टुंडी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा से सुदेश महतो का नाम लगभग तय!
Tundi Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही टुंडी विधानसभा सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड के टुंडी विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में कड़ी टक्कर होने वाली है। टुड़ी विधानसभा क्षेत्र तीन-चार दशकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गढ़ रहा है। हालांकि इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने JMM के पारंपरिक वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश में है।
टुंडी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मथुरा प्रसाद महतो जीते थे। मथुरा प्रसाद महतो इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। JMM के गढ़ में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो को मैदान में उतारने की योजना बनाई है। इस बार भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यहां सुदेश महतो को लेकर आएगी।

सुदेश महतो भाजपा गठबंधन की ओर से जेएमएम के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो से कड़ी टक्कर देंगे। वहीं जयराम महतो ने भी ऐलान किया है कि अगर सुदेश महतो टुंडी से चुनाव लड़ेंगे तो वह भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अगर जयराम महतो चुनाव लड़ते हैं तो टुंडी विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
Tundi Assembly constituency: टुंडी विधानसभा सीट
टुंडी विधानसभा सीट, धनबाद जिले में स्थित है। यहां की जनसंख्या में आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों का एक बड़ा हिस्सा है। टुंडी विधानसभा क्षेत्र भले ही धनबाद जिले में आता है लेकिन ये गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ये क्षेत्र पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता था। हालांकि अब हालात पहले से बेहतर हैं।
टुंडी विधानसभा सीट की राजनीति महतो, मांझी, मुस्लिम के समीकरण पर आधारित है। ये तीनों समुदाय के समर्थन के बिना यहां किसी नेता का जीतना मुश्किल है।
टुंडी से जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का इससे गहरा नाता रहा है। झारखंड आंदोलन में भी टुंडी की बड़ी भूमिका थी। टुंडी में ही शिबू सोरेन ने विनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर अलग राज्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की थी। । बिनोद बिहारी महतो भी टुंडी से विधायक रह चुके हैं।
1952 से लेकर 2019 तक टुंडी विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायकों की लिस्ट
- 1952 रामनारायण शर्मा (सामान्य), कांग्रेस
- 1952 टीकाराम मांझी, कांग्रेस
- 1957 रामचंद्र प्रसाद शर्मा, कांग्रेस
- 1962 रामनारायण शर्मा (जोड़ापोखर), कांग्रेस
- 1967 जी मिश्रा, जेकेडी
- 1969 सत्यनारायण दुधानी, बीजेएस
- 1972 सत्यनारायण सिंह, कांग्रेस
- 1977 सत्यनारायण दुधानी, जनता पार्टी
- 1980 बिनोद बिहारी महतो, जेएमएम
- 1985 सत्यनारायण दुधानी, बीजेपी
- 1990 बिनोद बिहारी महतो, जेएमएम
- 1995 सबा अहमद, जेएमएम
- 2000 सबा अहमद ,आरजेडी
- 2005 मथुरा प्रसाद महतो, जेएमएम
- 2009 मथुरा प्रसाद महतो, जेएमएम
- 2014 राजकिशोर महतो, आजसू पार्टी
- 2019 मथुरा प्रसाद महतो, जेएमएम












Click it and Unblock the Notifications