Jharkhand: 16 फरवरी को होगी चंपई सोरेन कैबिनेट की बैठक, मंत्रिमंडल शामिल हो सकते हैं यह नाम
Jharkhand: झारखंड में सीएम चंपई सोरेन सरकार की प्रथम कैबिनेट विस्तार 16 फरवरी को संभावित है। सूचना के अनुसार, इस दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस कोटा से चार-चार मंत्री शपथ ले सकते हैं. हालांकि, मंत्री पद को लेकर सत्ता पक्ष के भीतर की राजनीति गरम है। झामुमो-कांग्रेस में मंत्री पद के कई दावेदार हैं।

बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन सरकार में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का शामिल होना लगभग तय है,जबकि शिबू सोरेन परिवार से किसी एक को ही कैबिनेट में जगह मिल सकेगी। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि जामा विधायक और दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन का कैबिनेट में शामिल होने को लेकर संशय की स्थिति है। हालांकि दुर्गा सोरेन ने विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनको बाबा (शिबू सोरेन) का आशीर्वाद मिल चुका है.
इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर मंत्री पद के कई दावेदार बताये जा रहे हैं। झामुमो खेमा यह मान कर चला जा रहा है कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर का स्थान सुरक्षित है। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिए मिथिलेश ठाकुर को झामुमो इधर से उधर नहीं करेगा। हफिजुल अंसारी भी सुरक्षित स्थिति में बताये जा रहे हैं। इसी के साथ झामुमो के भीतर एक नये चेहरे में बैद्यनाथ राम, मंगल कालिंदी और सुदिव्य सोनू का नाम चल रहा है,जबकि कांग्रेस कोटे से हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे रामेश्वर उरांव ,बादल पत्रलेख ,बन्ना गुप्ता का ड्रॉप हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम चंपई सोरेन करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के नाम तय












Click it and Unblock the Notifications