झारखंड के सीएम चंपई सोरेन करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के नाम तय
Jharkhand: झारखंड में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सीएम चंपई सोरेन गुरुवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। जानकारी के अनुसार झारखंड में चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2:30 का समउ निर्धारित किया गया है।

राजभवन स्थित बिरसा मंडप में मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम होगा। चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया जाना है। उनके नाम तक तय कर दिए जाएंगे। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम मोहम्मद संभावित नाम को लेकर दिल्ली पहुंचे। झारखंड और कांग्रेस दोनों के भीतर अनुभवी और नये चेहरे रेस में शामिल हैं। दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा में भी हेमंत सोरेन से राय मशवरा के बाद कई नाम तय कर दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि झारखंड में कुल मंत्रियों की तादाद 12 होनी है। हालांकि पूर्व की सरकारों में मंत्री का एक पद खाली था। माना जा रहा है कि झारखंड में इस दफा मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। सीएम चंपाई सोरेन की सरकार द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के पश्चात से ही मंत्रिमंडल विस्तार करने की चर्चा हो रही थी।
यह भी पढ़ें झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications