जमशेदपुर हिंसा: रांची में 'सचिवालय घेराव' के आह्वान पर सख्ती, प्रोजेक्ट भवन के आसपास धारा 144 लागू

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के सचिवालय घेराव के आह्वान के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रोजेक्ट भवन के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Jamshedpur Voilence

जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो गुटों के बीच रविवार रात हिंसा भड़की थी। घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में धारा 144 लागू करने के साथ इंटरनेट सेवा को भी बंद की गई। वहीं इस हिंसा को लेकर भाजपा ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाए। पार्टी की ओर से मंगलवार को सचिवालय का घेराव करने का आह्वान किया गया है। ऐसे में प्रोजेक्ट भवन यानी सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके के सभी स्थलों पर पुलिस की तैनाती है। प्रोजेक्ट भवन के 200 मीटर के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

रविवार को जमशेदपुर के शास्त्रीनगर इलाके में दो गुटों के बीच धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर हिंसा की घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में इंटरनेट को सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने दो दुकानों और ऑटोरिक्शा में आग लगा दी। मौके पर हिंसा बढ़ते देख स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। एहितियात के तौर पर घटना स्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इस घटना को बाद अब भाजपा ने अब झारखंड की JMM नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की योजना बनाई है। मंगलवार को रांची में पार्टी की ओर से विरोध का आह्वान किया गया है। भाजपा की ओर से कहा कि तिरंगे के अपमान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय का घेराव करेंगे। ऐसे में रांची प्रशासन सक्रिय हो गया है। सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+