'हम मोदी जी के 56 इंच के सीने से नहीं डरते हैं', झारखंड रैली में राहुल गांधी ने भाजपा पर किए कई तीखे वार

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड की 38 सीटों के लिए दूसरे चरण का चुनाव अब 20 नवंबर को होना है। परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इसी बीच कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार (15 नवंबर) को झारखंड दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने गोड्डा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम नरेंद्र मोदी, 56 इंच के सीने, मन की बात से नहीं डरते... भाजपा और मोदी जी मुंबई के धारावी की जमीन अडानी जी को देने की कोशिश कर रहे हैं। अडानी जी की मदद के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका गया।''

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- 'मोदी ने अगर संविधान पढ़ा होता तो अलग नीतियां अपनाते', राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा, ''झारखंड में BJP ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया था। एक तरफ नरेंद्र मोदी भाषण देते हैं- मैं पिछड़े वर्ग का हूं। वहीं दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग का आरक्षण कम कर देते हैं, आपकी जमीन छीन लेते हैं, नोटबंदी कर बेरोजगार बना देते हैं। इसलिए झारखंड में हमने फैसला लिया है कि ST का आरक्षण 28% करेंगे, SC का आरक्षण 12% करेंगे और OBC का आरक्षण 27% करेंगे।''

राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं

राहुल गांधी बोले, ''नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं। जो अरबपति कहते हैं- नरेंद्र मोदी वही करते हैं। मोदी जी ने गरीबों का पैसा छीनकर, अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया है। महाराष्ट्र में धारावी की 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन भी अडानी को सौंपी जा रही है। सच्चाई ये है कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार को जमीन हथियाने के लिए ही गिराया गया है।''

ये भी पढ़ें- 'संविधान उन्हें खाली लगता है क्योंकि उन्होंने इसे कभी नहीं पढ़ा', राहुल गांधी ने PM मोदी पर यूं किया पलटवार

'मोदी जी ने अगर संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते'

राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे संविधान में अंबेडकर जी, बिरसा मुंडा जी, भगवान बुद्ध जी, गांधी जी, फुले जी की सोच है। इस संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा है। आज आपको जल, जंगल, जमीन का जो अधिकार मिला है, वो संविधान से मिला है।''

राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी कहते हैं, राहुल गांधी 'लाल किताब' दिखा रहा है। मोदी जी, इस किताब का रंग जरूरी नहीं है, इसमें जो लिखा है, वो जरूरी है। अगर आपने इसे पढ़ा होता, तो आप लोगों में नफरत नहीं फैलाते, सबको एक दूसरे से नहीं लड़ाते। हमारा संविधान भारत की आत्मा है, देश का इतिहास है, दलितों का सम्मान है, पिछड़ों की भागीदारी है और किसानों-मजदूरों के सपने हैं। फिर भी BJP-RSS के लोग इसे मिटाना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती।''

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: 'BJP की नजर में घुसपैठिए मुसलमान है', गैस सिलेंडर के वादे पर अब हेमंत की पार्टी JMM ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने गिनाए झारखंड के लिए इंडिया गठबंधन की 7 गारंटी

🔷 गारंटी 1932 आधारित खतियान की, जिसमें स्थानीयता नीति लाने और सरना धर्म कोड लागू करने की बात कही गई है।

🔷 गारंटी मंईयां सम्मान की: महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि

🔷 गारंटी सामाजिक न्याय की: ST को 28%, SC को 12% और OBC को 27% आरक्षण

🔷 गारंटी खाद्य सुरक्षा की: 450 रुपये में गैस सिलेंडर, हर व्यक्ति को 7 किलो राशन

🔷 गारंटी रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की: 10 लाख नौकरी, 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा

🔷 गारंटी शिक्षा की: सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनेंगे, जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी बनेगी

🔷 गारंटी किसान कल्याण की: धान की MSP 3,200 रुपये की जाएगी, अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक वृद्धि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+