Jharkhand Chunav: रांची की 5 विधानसभा सीटों कैसा रहा मतदान, सीपी सिंह-महुआ माजी के इलाके में कितनी हुई वोटिंग
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में 64.86% मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा जिला 73.21% मतदान के साथ सूची में सबसे ऊपर रहा, जबकि हजारीबाग जिले में सबसे कम 59.13% मतदान हुआ।
पहले चरण में सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंम्पाई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस के अजय कुमार, जो कभी जमशेदपुर के एसपी रह चुके हैं, और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू के बीच मुकाबला है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव में बड़े नेताओं की साख दांव पर, किस VIP सीट पर ताबड़तोड़ मतदान?
पहले चरण में रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग हुई, जहां शहरी क्षेत्र में मतदान सुस्ता रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में खूब वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक रांची और कांके विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं तमाड़, हटिया और मांडर में रांची और कांके से ज्यादा वोटिंग हुई है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह वोट पड़े, तो BJP या JMM किसकी बजेगी बैंड?
रांची के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कितनी फीसदी हुई वोटिंग?
- रांची विधानसभा सीट पर पहले चरण में 51.5 फीसदी वोटिंग हुई है। रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह और जेएमएम की महुआ माजी में कांटे की टक्कर है।
- कांके विधानसभा सीट पर पहले चरण में 57.89% वोटिंग हुई है।
- तमाड़ विधानसभा सीट पर पहले चरण में 67.12 फीसदी वोटिंग हुई है। तमाड़ विधानसभा सीट पर जेडीयू के राजा पीटर और जेएमएम के विकास मुंडा में कांटे की टक्कर है।
- मांडर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 72.13 फीसदी वोटिंग हुई है।
- हटिया विधानसभा सीट पर पहले चरण में 58.2 फीसदी वोटिंग हुई है।
दक्षिणी छोटानागपुर के अन्य जिलों में कितनी फीसदी हुई वोटिंग?
- बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.06% फीसदी वोटिंग हुई है।
- गुमला विधानसभा सीट पर 65.46% फीसदी वोटिंग हुई है।
- सिसई विधानसभा सीट पर 71.21% फीसदी वोटिंग हुई है।
- खूंटी विधानसभा सीट पर 69.53% फीसदी वोटिंग हुई है।
- तोरपा विधानसभा सीट पर 67.03% फीसदी वोटिंग हुई है।
- लोहरदगा विधानसभा सीट पर 73.12 % फीसदी वोटिंग हुई है।
- कोलेबिरा विधानसभा सीट पर 68.62% फीसदी वोटिंग हुई है।
- सिमडेगा विधानसभा सीट पर 68.70% फीसदी वोटिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications