Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव में बड़े नेताओं की साख दांव पर, किस VIP सीट पर ताबड़तोड़ मतदान?
Jharkhand Chunav Voting Percentage: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ। 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। प्रथम चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, क्योंकि इनके 'अपने' चुनाव मैदान में हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में एक करोड़ 37 लाख मतदाताओं ने 638 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है, जो ईवीएम में बंद हो गया। झारखंड चुनाव के पहले चरण में कुल 15 हजार 344 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 939 पर सुबह सात से शाम चार और शेष 14 हजार 405 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ है।

किस दिग्गज की कहां साख दांव पर?
घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन पुत्र सोरेने
पोटका सीट पर मीरा मुंडा पत्नी अर्जुन मुंडा
जमशेदपुर पूर्व सीट पर गीता कोडा पत्नी मधु कोड़ा
मनोहरथाना सीट पर जगत मांझी पुत्र जोबा मांझी
चतरा सीट पर रश्मि प्रकाश बहू सत्यानंद भोक्ता
डालटनगंज सीट पर दिलीप पुत्र इंदर सिंह नामधारी
मांडर सीट पर शिल्पी नेहा तिर्की पुत्री बंधू तिर्की
पहले चरण में 26 सीटें सुरक्षित
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ है। शेष सीटों पर 20 दूसरे चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण में 26 सीटें सुरक्षित है। शेष 17 सामान्य सीटें हैं।
झारखंड चुनाव में पहले चरण के चर्चित चेहरे
- चंपाई सोरेन, सरायकेला सीट
- गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर सीट
- सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व सीट
- मिथिलेश ठाकुर, गढ़वा सीट
- सीपी सिंह, रांची सीट
- मीरा मुंडा, पोटका सीट
- सुदर्शन भगत, गुमला सीट
- रामेश्वर उरांब, लोहरदगा सीट
झारखंड चुनाव में 5 बजे तक कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग
- बहरागोड़ा: 76.15%
- बरही: 61.10%
- बड़कागांव: 66.32%
- बरकट्ठा: 59.10%
- भवनाथपुर: 68.20%
- विश्रामपुर: 62.63%
- बिशुनपुर: 70.06%
- चाईबासा: 68.61%
- चक्रधरपुर: 66.50%
- चतरा: 61.16%
- छतरपुर: 60.88%
- डालटनगंज: 64.82%
- गढ़वा: 66.46%
- घाटशिला: 70.05%
- गुमला: 65.46%
- हटिया: 58.20%
- हजारीबाग: 57.65%
- हुसैनाबाद: 59.04%
- ईचागढ़: 69.00%
- जगन्नाथपुर: 66.26%
- जमशेदपुर पूर्वी: 56.72%
- जमशेदपुर पश्चिमी: 55.95%
- जुगसलाई: 64.53%
- कांके: 57.89%
- खरसावां: 77.32%
- खूंटी: 69.53%
- कोडरमा: 62.00%
- कोलेबिरा: 68.62%
- लातेहार: 69.70%
- लोहरदगा: 73.21%
- मझगांव: 69.40%
- मांडर: 72.13%
- मनिका: 64.15%
- मनोहरपुर: 63.43%
- पांकी: 65.13%
- पोटका: 72.29%
- रांची: 51.50%
- सरायकेला: 71.54%
- सिमरिया: 65.65%
- सिमडेगा: 68.70%
- सिसई: 71.21%
- तमाड़: 67.12%
- तोरपा: 67.03%












Click it and Unblock the Notifications